फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Abuse: दुनिया में बढ़ रहा बाल यौन शोषण, इंटरपोल प्रमुख बोले- रोज सामने आ रहे सात मामले

Mon, 17 Oct 2022 02:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टॉक ने कहा कि असल और आभासी दुनिया में हिंसा बढ़ी है। इसका सरकारों और कारोबार पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। संगठित अपराधी गिरोह अरबों डॉलर कमा रहे हैं। चुराई गई संपत्तियां 99 फीसदी आपराधिक हाथों में रहती हैं, यह बड़ी चिंता की वजह है। 

विज्ञापन
Jurgen Stock, Secy General, Interpol - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में बाल यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक पुलिस यानी इंटरपोल के महासचिव जर्गन स्टॉक ने कहा है कि अब तक हमने 30,000 पीड़ितों की पहचान की है। हमें दुनिया में इन सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए लड़ाई तेज करना होगी। 

विज्ञापन


स्टॉक ने कहा कि असल और आभासी दुनिया में हिंसा बढ़ी है। इसका सरकारों और कारोबार पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। संगठित अपराधी गिरोह अरबों डॉलर कमा रहे हैं। चुराई गई संपत्तियां 99 फीसदी आपराधिक हाथों में रहती हैं, यह बड़ी चिंता की वजह है। जर्गन स्टॉक ने कहा कि हमारे डेटा बेस में बच्चों के यौन शोषण के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। उसके अनुसार रोज सात मामले सामने आ रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें