अमेरिका के शिकागो में एक कम्यूटर ट्रेन गुरुवार सुबह रेल उपकरण से टकरा गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकागो अग्निशमन विभाग ने कहा कि शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी की एक ट्रेन शहर के उत्तरी हिस्से में सुबह 11 बजे के आसपास पटरी पर लगे एक उपकरण से टकरा गई। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 16 अन्य मामूल रूप से जख्मी हुए हैं।