फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा चैटजीपीटी?: ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के आठ राज्यों ने किया मुकदमा; जानिए मामला

Sat, 17 Oct 2026 06:48 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिका के आठ राज्यों ने ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि चैटजीपीटी लोगों को गुमराह कर रहा है और भावनात्मक रूप से कमजोर यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकता है। शिकायत में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आखिर चैटबॉट पर क्या आरोप लगाए गए हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
चैटजीपीटी पर यूजर्स को गुमराह करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के आठ राज्यों ने दिग्गज एआई कंपनी ओपनएआई  के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। राज्यों का आरोप है कि कंपनी का लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी लोगों में भ्रम को बढ़ावा दे रहा है, और उन्हें दूसरों को नुकसान पहुंचाने व आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही, यह कमजोर यूजर्स के साथ सहानुभूति का दिखावा करके उन्हें अपने जाल में फंसा रहा है।
विज्ञापन


आयोवा, एरिजोना, मोंटाना, अर्कांसस, इडाहो, कंसास, नेब्रास्का और पश्चिम वर्जीनिया सहित कुल आठ राज्यों ने स्थानीय अदालतों में अलग-अलग मुकदमे दायर किए हैं।  इसमें कहा गया है कि 'चैटजीपीटी' राज्य के उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन कर रहा है, जिससे बच्चों को नुकसान पहुंच रहा है और वयस्कों को धोखा मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें: किसी का इस्तीफा तो कोई बर्खास्त...: महिलाओं को बाहर कर रहा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन; आखिर इसकी वजह क्या है?
विज्ञापन


भावनात्मक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाया
शिकायत में कहा गया है कि चैटजीपीटी जानबूझकर बहुत दयालु, मिलनसार और समझदार होने का दिखावा करता है, ताकि भावनात्मक रूप से कमजोर लोग आसानी से इसके झांसे में आ जाएं।
विज्ञापन


एरिजोना के अनुसार, चैटजीपीटी किशोरों को अपनी निजी जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। कई बार यह चैटबॉट किशोरों को अपने माता-पिता, दोस्तों या अधिकारियों से संवेदनशील बातें छिपाने के लिए भी कहता है। खास तौर से युवाओं पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें