फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी के तेल संयंत्रों पर हमलों के लिए जिम्मेदार कौन, इसका पता हर हाल में लगा कर रहेंगे: पेंटागन 

Fri, 20 Sep 2019 11:35 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अरामको में आग (फाइल फोटो) - फोटो : BBC
विज्ञापन

सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमलों को लेकर पेंटागन ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा। पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका को सऊदी तेल संयंत्रों पर होने वाले हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगा लेने का पूरा भरोसा है।

विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने गुरुवार को कहा कि इस बात के संकेत मिले हैं कि हमलों के पीछे ईरान का हाथ है लेकिन अमेरिका चाहता है कि सऊदी अरब यह घोषणा करे कि हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी तक सभी सुराग इशारा करते हैं कि सऊदी तेल रिफाइनरियों पर हमलों के लिए किसी न किसी तरीके से ईरान जिम्मेदार है। 

हॉफमैन ने कहा कि हम इस बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं और हम सऊदी अरब के साथ मिलकर अंतिम आकलन होने तक इंतजार करेंगे।


'संघर्ष नहीं चाहता है अमेरिका'

पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका संघर्ष नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय का काम राष्ट्रपति को विकल्प मुहैया कराना है और हम यही कर रहे हैं। हम उन्हें विकल्प देते हैं और फिर वह निर्णय लेते हैं कि क्या करना है।
विज्ञापन


इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी कहा कि अमेरिका सऊदी तेल संयंत्रों पर हुए हमले से पैदा संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

पोम्पिओ ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब ईरान के विदेश मंत्री ने गुरुवार को आगाह किया था कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले को लेकर अगर उनके देश पर हमला किया जाता है तो इसका नतीजा 'युद्ध' होगा।

रियाद और अबुधाबी में सहयोगियों से मिलने से बाद पोम्पिओ ने कहा कि क्षेत्र में इस बात को लेकर व्यापक सहमति है कि ईरान ने ये हमले किए जबकि ईरान ने इससे इनकार किया है। पोम्पिओ ने कहा कि हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमने यह दर्शाया भी है। मैं मानता हूं कि ईरान भी इसी तरह देखे।
विज्ञापन







 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें