फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई बोले- भारत के विकास का रास्ता चीन जैसा नहीं

Sun, 26 May 2024 06:10 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

US: आदिल जैनुलभाई ने कहा कि भारत के लिए विकास का रास्ता चीन जैसा नहीं होगा क्योंकि उनके पास एक अलग वातावरण और क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक विकसित देश के रूप में भारत का दृष्टिकोण रखा है।
विज्ञापन
Adil Zainulbhai - फोटो : @IndiainNewYork
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के मिशन पर आगे बढ़ रहा है, यह 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। यह बात क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित ‘डेवलप्ड इंडिया @ 2047’ कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत के लिए विकास का रास्ता चीन जैसा नहीं होगा क्योंकि उनके पास एक अलग वातावरण और क्षमताएं हैं। जैनुलभाई ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक विकसित देश के रूप में भारत का दृष्टिकोण रखा है। उन्होंने कहा, भारत के लिए विकास पथ चीन के के समान नहीं होगा। एजेंसी

मोदी भारत में सबसे बड़े बहुमत से चुनाव जीतेंगे : सोमर्स
भारत-अमेरिकी व्यापार परिषद के पूर्व अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा है कि पीएम मोदी 2024 के आम चुनाव में भारत के इतिहास में अब तक के बड़े बहुमत से जीतेंगे। भारत के महावाणिज्य दूतावास में ‘डेवलप्ड इंडिया @ 2047’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, भारत किसी भी तरह पुरानी नीतियों में सुधार और भारत को 2047 के मोड में लाने के लिए तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


भाजपा 400 पार होगी : सी. नरसिम्हन
तमिलनाडु के एक वरिष्ठ भाजपा नेता सी. नरसिम्हन ने कहा कि भारतवंशी समुदाय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते देखना चाहते हैं। इसका कारण गत 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत द्वारा विकास पर गर्व महसूस करना है। वह तमिलनाडु के पूर्व सांसद और उद्योगपति रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें