फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाड में सेना का बड़ा अभियान!: बोको हराम के 96 आतंकी मारे गए; 15 सैनिकों की भी जान गई, 32 घायल

Mon, 11 Nov 2024 03:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एन'जामेना

सार

जनरल इसाख अचेख ने रविवार को टीवी पर अपने संवोधन के दौरान कहा कि सेना ने बोको हराम के 11 आतंकियों को घायल भी किया है और बड़ी मात्रा में हथियारों और अन्य उपकरणों को जब्त किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाड में सोमवार को सेना ने बड़ा अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में सेना ने बोको हराम के 96 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, चाड सेना के 15 जवानों की भी जान चली गई। इसके अलावा 32 सैनिक घायल हैं। चाड की सेना का यह अभियान कहां चलाया गया, इसके बारे में फिलहाल सेना के प्रवक्ता ने जानकारी नहीं दी है। साथ ही इस पूरी घटना के हालात पर भी चर्चा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जनरल इसाख अचेख ने रविवार को टीवी पर अपने संवोधन के दौरान कहा कि सेना ने बोको हराम के 11 आतंकियों को घायल भी किया है और बड़ी मात्रा में हथियारों और अन्य उपकरणों को जब्त किया। उन्होंने कहा, "सेना नागरिकों को निश्चिंत करना चाहती है कि हालात नियंत्रण में हैं और 'हस्केनाइट अभियान' के तहत बचे हुए आतंकियों को खोजने का काम किया जा रहा है।" हस्केनाइट अभियान चाड की सेना की तरफ से लेक चाड क्षेत्र से बोको हराम को खत्म करने का अभियान है। 

बोको हराम-इस्लामिक स्टेट के हमलों का शिकार रहा है चैड
लेक चैड का यह क्षेत्र पहले कई बार आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है। खासकर पश्चिम अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट और बोको हराम की तरफ से यहां कई गतिविधियां देखी गईं। यह हमले 2009 में पूर्वोत्तर में नाइजीरिया में शुरू हुए थे और फिर चाड के पश्चिमी क्षेत्र तक पहुंच गए।
विज्ञापन


बीते महीने के अंत में आतंकियों के चैड लेक क्षेत्र में एक सैन्य बेस पर किए गए हमले में 40 सैनिकों की मौत हुई थी। इसके बाद अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद इदरिस देबी ने मध्य अफ्रीका के इस देश को बहुराष्ट्रीय सुरक्षाबलों को निकालने की धमकी दी थी। 

चाड अब तक फ्रांस और अमेरिकी सेनाओं का अहम साझेदार रहा है और पश्चिमी अफ्रीका में स्थित सहेल क्षेत्र में बीते 12 साल से जिहादी आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने में साथ दे रहा है। दूसरी तरफ माली, बुर्किना फासो और नाइजर, जो कि जिहादी हिंसा का केंद्र बन चुके हैं, ने रूस के लिए पश्चिमी समर्थन को पीठ दिखा दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें