फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chad: चाड के राष्ट्रपति डेबी की पार्टी ने संसदीय चुनाव में दर्ज किया बहुमत, विपक्ष ने चुनाव पर उठाए थे सवाल

Mon, 13 Jan 2025 06:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एन'जामेना

सार

चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ पैट्रियोटिक साल्वेशन मूवमेंट (पीएसएस) ने दिसंबर में हुए संसदीय चुनावों में भारी जीत हासिल की है। पीएसएस ने इस चुनाव में 180 में से 124 सीटों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
चाड के राष्ट्रपति महामत इद्रिस देबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ पैट्रियोटिक साल्वेशन मूवमेंट (पीएसएम) ने दिसंबर में हुए संसदीय चुनावों में भारी जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के प्रमुख अहमद बार्टचिरेट द्वारा शनिवार को घोषित अस्थायी परिणामों के अनुसार, पीएसएम ने नेशनल असेंबली की 188 में से 124 सीटें जीती हैं। 
विज्ञापन


विपक्षों ने चुनाव की वैधता पर उठाए थे सवाल
बता दें कि इन चुनावों का बहिष्कार मुख्य विपक्षी दलों ने किया था और इनमें 51.56 प्रतिशत मतदान हुआ। विपक्षी दलों ने इस चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए और इसे ढोंग करार दिया। यह चुनाव चाड में एक दशक से अधिक समय में पहला संसदीय चुनाव था, जिसमें नगरपालिका और क्षेत्रीय वोट भी शामिल थे। 

चुनाव के दौरान सुरक्षा की समस्या
गौरतलब है कि चाड में हुए इस सांसदीय चुनाव के दौरान कई सारी सुरक्षा समस्याओं का सामना कर रहा था। इसमें जिनमें बोको हराम आतंकवादी समूह का खतरा और फ्रांस के साथ सैन्य सहयोग पर तनाव शामिल था। साथ ही हाल ही में चाड ने फ्रांस के साथ सैन्य संबंध तोड़े और रूस के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया। इस हफ्ते, चाड की सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति पर हमले को भी नाकाम किया, जिसे सरकार ने अस्थिरता का प्रयास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें