फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी का इजहार: भाजपा की जीत पर अमेरिका में जश्न, लोग बोले- यह सेमीफाइनल जीतने जैसा

Mon, 14 Mar 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

भाजपा की जीत पर न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन, लॉस एंजल्स और अटलांटा में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक भारतीय-अमेरिकी संस्था ने रविवार को अमेरिका के कई शहरों में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


अमेरिकन इंडिया पब्लिक अफेयर्स कमिटी के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने कहा, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रचा है। 37 साल बाद कोई पार्टी फिर से सत्ता में आई है। इससे सीएम योगी के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा साफ दिखता है।
विज्ञापन


सेव्हानी ने बताया कि भाजपा की जीत पर न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन, लॉस एंजल्स और अटलांटा में जश्न मनाया गया। लोगों ने कहा, यह एक तरह से सेमीफाइनल जीतने जैसा है।  उम्मीद है कि 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। संस्था से जुड़े एक अन्य सदस्य ने कहा कि लोग वंशवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें