फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई डीआईजी ने कहा: भ्रष्टाचारी भगोड़ों का पता लगाना और नजर रखना भारत की प्राथमिकता

Fri, 04 Jun 2021 03:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भ्रष्टाचार करने वाले भगोड़ों का पता लगाना और उन पर नजर रखना भारत की प्राथमिकताओं में है।

विज्ञापन


सीबीआई के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (कोऑर्डिनेशन) विजयेंद्र बिदारी ने कहा, ऐसे भगोड़ों को सुरक्षित पनाह नहीं दिया जाना चाहिए और  उनकी निगरानी,प्रत्यर्पण के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों का वैश्विक नेटवर्क होना चाहिए। बिदारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलाए गए विशेष सत्र से जुड़े कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, वैश्विक समुदाय को राजनीतिक प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करना चाहिए और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्लोब नेटवर्क का निर्माण सही दिशा में एक कदम है। सत्र में वैश्विक भ्रष्टाचार से निपटने के लिए नया ग्लोब नेटवर्क लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें