फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद तस्कर सुभाष कपूर पर कलाकृतियां चुराने के आरोप में अमेरिका में मामला दर्ज

Thu, 22 Aug 2019 12:10 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुभाष कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जेल में बंद आर्ट डीलर सुभाष कपूर पर मैनहट्टन के अभियोजकों ने करोड़ों रुपये मूल्य की कलाकृतियां चुराने और रखने का आरोप लगाया है। अब मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या कपूर ने उनके संग्रहालय को चुराई गई कलाकृतियां बेची हैं।

विज्ञापन


कपूर को इंटरपोल ने 2011 में जर्मनी में गिरफ्तार किया था और वह भारत की जेल में बंद हैं।

मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वांसे के कार्यालय ने पिछले महीने कपूर और कई अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कपूर पर चोरी की कलाकृतियां रखने, इनकी चोरी करने से लेकर धोखाधड़ी आदि का आरोप है।

बताया जा रहा है कि भारत सरकार के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि संग्रहालय करीब तीन दशक पहले से जो पुरानी बहुमूल्य कलाकृतियां हासिल करता आ रहा था क्या वह कपूर की कारगुजारियों वाली थीं ? 
विज्ञापन


यूनेस्को का अनुमान है कि भारत से 50,000 से अधिक मूर्तियां, चिह्न, कलाकृतियां और पुरावशेष चुरा लिए गए हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दशकों से मेट्रोपोलिटन म्यूजियम के पास एक नीति थी, जिसके अनुसार संग्रहालय में आने वाली कलाकृतियों का निर्यात और आयात लाइसेंस के साथ होना चाहिए जिससे यह पता चले कि वह अपने देश से कानूनी रूप में भेजी गई है। 

हालांकि, कपूर ने कभी-कभी संग्रहालय क्यूरेटरों और अन्य खरीदारों को नकली लाइसेंस प्रदान किए। मेट्रोपोलिटन ने यह कहने से इनकार कर दिया कि क्या कपूर की वस्तुओं के अधिग्रहण के बाद उसे कोई लाइसेंस मिला था या नहीं।

कपूर की गिरफ्तारी के बाद से, कम से कम 10 अमेरिकी संग्रहालय, जिनमें टोलेडो म्यूजियम ऑफ आर्ट, होनोलुलु म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में सैमुअल पी हारन म्यूज़ियम शामिल हैं, ने कई ऐसे आइटमों को नष्ट कर दिया है, जो बिना किसी कारण के संग्रहालय वापस आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें