फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: 163 करोड़ की धोखाधड़ी में एबीजी की सहयोगी कंपनी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व में एबीजी शिपिंग लिमिटेड नाम वाली पीएफएस शिपिंग इंडिया एबीजी शिपयार्ड की जहाज रखने वाली इकाई थी। एफआईआर में कंपनी के निदेशक अशोक कुमार अग्रवाल, कमलेश कुमार अग्रवाल और धनंजय एल दातार के नाम हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बैंकों के समूह के साथ 163.80 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एबीजी शिपिंग के स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी पीएफएस शिपिंग इंडिया लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पूर्व में एबीजी शिपिंग लिमिटेड नाम वाली पीएफएस शिपिंग इंडिया एबीजी शिपयार्ड की जहाज रखने वाली इकाई थी। एफआईआर में कंपनी के निदेशक अशोक कुमार अग्रवाल, कमलेश कुमार अग्रवाल और धनंजय एल दातार के नाम हैं। बैंक ऑफ इंडिया, टोक्यो शाखा के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ में केनरा बैंक, लंदन शाखा और इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंगापुर शाखा ने इसकी शिकायत की है। कंपनी समय-समय पर किस्तें जमा करने में विफल रही। इसके निदेशकों व प्रवर्तकों ने बैंकों के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ब्याज के बदले में बैंक गारंटी का निपटान करने की कोशिश की। कंपनी ने अपने निदेशकों-प्रवर्तकों के साथ बैंकों के धन को जानबूझकर गबन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें