फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: '17 लाख रु. दो, अमेरिका में करो घुसपैठ', बॉर्डर पर भारतीयों को झांसा देकर काला धंधा चला रहे आपराधिक संगठन

Sat, 04 Feb 2023 11:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन (कार्टेल) भारतीयों से 17 लाख रुपये लेकर अमेरिकी सीमा में अवैध रूप से प्रवेश दे देते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सीमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सीमा पर आए दिन घुसपैठ की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार घुसपैठ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, अमेरिकी सांसदों ने दावा किया है कि अमेरिकी सीमा पार करने में मदद करने के लिए आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन (कार्टेल) ने भारतीयों से औसतन 17 लाख रुपये वसूले। ये संगठन भारतीयों से 17 लाख रुपये लेकर अमेरिकी सीमा में अवैध रूप से प्रवेश दे देते हैं।

विज्ञापन


एरिजोना के कोचिस काउंटी के शेरिफ मार्क डेनियल ने इस सप्ताह हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सदस्यों को बताया कि अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आने के लिए एक विदेशी नागरिक के लिए एक कार्टेल द्वारा न्यूनतम पांच लाख रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। वहीं भारतीयों से अधिकतम 17 लाख रुपये तक वसूल लेते हैं।

सांसदों को सूचित करते हुए  मार्क डेनियल ने कहा कि मेक्सिको के साथ सीमा सुरक्षित नहीं है, डेनियल ने कहा कि कार्टेल नामक आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिकी सीमा के दक्षिण में नियंत्रण करते हैं। कार्टेल के सदस्य पता करते हैं कि कौन किस देश से आया है। यानी देश और काम के आधार पर पैसे वसूले जाते हैं। अगर आप कोई खतरनाक काम को अंजाम देने वाले हैं तो आपसे उस हिसाब से पैसे वसूले जाएंगे। यहां तक की आतंकवादियों को भी प्रवेश करने में यह संगठन मदद करता है।
विज्ञापन


बता दें कि कार्टेल एक तरह से अंतरराष्ट्रीय अवैध संगठन है जो आम तौर पर सेक्स व्यापार, गिरोह, ड्रग्स जैसे धंधे को अंजाम देने के लिए सीमा पर घुसपैठ कराने में मदद करते हैं। वे लोगों को दूसरे देशों में घुसपैठ करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें