फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के तट पर फंसा मालवाहक जहाज: 19 क्रू सदस्यों को हेलीकॉप्टर से बचाया; तीन अब भी जहाज पर मौजूद

Fri, 20 Nov 2026 03:59 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के लैंडेस तट पर माल्टा के झंडे वाला कार्गो जहाज 'मीरो जी' फंस गया। हेलीकॉप्टर की मदद से जहाज पर मौजूद 19 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। तेज हवाओं के बीच जहाज को संभालने में मदद के लिए तीन सदस्य अब भी उस पर रुके हुए हैं। प्रशासन जहाज को टो करके निकालने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के लैंडेस क्षेत्र के तट पर माल्टा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज फंस गया। इसके बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर हेलीकॉप्टर की मदद से जहाज पर मौजूद 19 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, जहाज को संभालने में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य अब भी उस पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


तेज हवाओं के बीच फंसा जहाज
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के तेज हवाओं के बीच 'मीरो जी' नाम का यह जहाज लैंडेस तट के पास फंस गया। जहाज को सुरक्षित रखने और उसे निकालने की तैयारी में मदद के लिए तीन सदस्य उस पर ही रुक गए। प्रशासन अब जहाज को टो करके वहां से निकालने की योजना पर काम कर रहा है।

जहाज मालिक को जारी किया गया नोटिस
अधिकारियों ने जहाज के मालिक को औपचारिक नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे मौजूदा और भविष्य में पैदा होने वाले किसी भी खतरे को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही, जहाज से तेल या अन्य पदार्थों के रिसाव की स्थिति में पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम से कम रखने के उपायों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


लीबिया के लिए गेहूं लेकर जाना था जहाज
लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक, 'मीरो जी' को फ्रांस के रूएन बंदरगाह पर लीबिया के लिए 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं लोड करना था। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता जहाज को सुरक्षित तरीके से तट से निकालना और किसी भी संभावित पर्यावरणीय नुकसान को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें