फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलिविया में नोटों से भरा सेना का विमान हाईवे पर क्रैश: 20 लोगों की मौत, कई घायल; पैसे लूटने की मची होड़

Sat, 28 Feb 2026 06:37 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ला पाज

सार

Bolivia Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में हुए एक विमान हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बोलिवियन वायुसेना का विमान नोटों से भरा था और उड़ान भरने के बाद क्रैश होकर हाईवे पर जा पहुंचा। इसके बाद कई गाड़ियों की टक्कर भी विमान से हुई।
विज्ञापन
बोलिविया में विमान हादसा - फोटो : एक्स वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया में मंडरा रहा खतरा?: US ने दूतावास कर्मियों को इस्राइल छोड़ने की दी सलाह; ईरान संग बैठक बेनतीजा

रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर एल आल्टो की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद गाड़ियों में थे।
विज्ञापन


बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश
बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हाईवे पर बिखरे नोट और विमान के मलबा
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर विमान का मलबा, पूरी तरह तबाह गाड़ियां और बिखरे हुए नोट दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में नकदी एयरपोर्ट के बाहर फैल गई थी, जिसे उठाने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमेरिका में एआई पर टकराव गहराया: पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने, डोनाल्ड ट्रंप ने एजेंसियों को दिया सख्त आदेश

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें