फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: मास्को में कार बम विस्फोट में पुतिन समर्थक लेखक जाखड़ प्रिलेपिन घायल, चालक की मौत

Sun, 07 May 2023 03:03 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी अधिकारियों ने तुरंत यूक्रेन और पश्चिम पर हमले का आरोप लगाया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  47 साल के जाखड़ प्रिलेपिन यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई के समर्थक रहे हैं। 
विज्ञापन
Zakhar Prilepin - फोटो : zaharprilepin.ru
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का अंत अभी तक नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन और रूस एक दूसरे पर खूब हमले कर रहे हैं। वहीं एक प्रमुख रूसी राष्ट्रवादी लेखक, जाखड़ प्रिलेपिन शनिवार को एक कार बम विस्फोट में घायल हो गए। हमले में उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जाखड़ को पुतिन समर्थक माना जाता है। 

विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह यूक्रेन के लिए काम कर रहा था, इसके बाद रूसी अधिकारियों ने तुरंत यूक्रेन और पश्चिम पर हमले का आरोप लगाया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  47 साल के जाखड़ प्रिलेपिन यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई के समर्थक रहे हैं। 

रूसी आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, विस्फोट रूस के पश्चिमी निजनी नोवगोरोड क्षेत्र के एक गाँव में हुआ। द वाशिंगटन पोस्ट ने रूसी मीडिया के हवाले से बताया कि कार के नीचे एक विस्फोटक उपकरण रखा गया था। रूसी आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि जाखड़ प्रिलेपिन को चोटों के बाद अस्पताल ले जाया गया। जाखड़ प्रिलेपिन के प्रेस सचिव ने जानकारी दी कि वह ठीक हो रहे हैं। उसने कहा कि वास्तव में क्या हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


रूस की जांच समिति ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसने कथित तौर पर प्रिलपिन के रास्ते में एक विस्फोटक उपकरण लगाया था। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में जांच समिति ने कहा कि वह मौके से भाग गया था। जब वह जंगल से दूसरे इलाके में छुपने की कोशिश कर रहा था तो उसे अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। बयान के मुताबिक, शख्स यूक्रेन के विशेष बलों के आदेश पर काम कर रहा था। हालांकि, समाचार रिपोर्ट के अनुसार, एक क्रीमिया के एक समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

कीव और मास्को के बीच संघर्ष के दौरान यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र में लड़ने वाले एक सैन्य दिग्गज अलेक्जेंडर शुबिन की मौत हो गई थी। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अलेक्जेंडर शुबिन के प्रति संवेदना व्यक्त की और जाखड़ प्रिलेपिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें