फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया की राजधानी में आत्मघाती बम धमाका, 4 की मौत 25 घायल

Fri, 01 Mar 2019 06:15 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Somalia car blast
विज्ञापन
सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में एक आत्मघाती हमले में करीब 4 लोगों के मरने की खबर है। जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमले के पीछे अलकायदा से जुड़े विद्रोही संगठन अल-शबाब का हाथ है। 
विज्ञापन


अल शबाब के लड़ाके यहां की सरकार के खिलाफ अक्सर गोलीबारी करते रहते हैं। फिलहाल वह अल-मुकरमा के होटल में रह रहे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को मारने की फिराक में थे। यह लड़ाके सोमाली सरकार के कमांडरों और अधिकारियों को मारने के लिए उसी होटल में ठहरे थे जहां अधिकारी रुके थे। 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अल-मुकरमा मार्ग पर कार में एक बम विस्फोट हुआ। इसके बाद आसपास के कई वाहन उड़ गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है इसके बाद भी कई धमाके हुए। जहां धमाका हुआ है यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें