फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैपिटल हिल पर ट्रंप रिटर्न्स की तैयारी शुरू; ढाई महीने चलेगी सत्ता हस्तांतरण की कवायद

सार

प्रशासन अब नए जनादेश के साथ लौटे ट्रंप और उनके समर्थकों के स्वागत सत्कार के इंतजामों में जुट गया है। रात दिन काम चलेगा। कैपिटल पर निर्माण स्टाफ की ब्रीफिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, ट्रंप की टीम की सलाह और देखरेख में एजेंसियां वाशिंगटन में इस आयोजन की तैयारियों को पूरा करेंगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका का कैपिटल हिल आरसी बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया है। वही कैपिटल हिल, जहां 4 साल पहले ट्रंप को समर्थकों को उकसाकर भेजने व तोड़फोड़ करवाने के आरोपों के साथ सत्ता से जाना पड़ा था।

विज्ञापन


प्रशासन अब नए जनादेश के साथ लौटे ट्रंप और उनके समर्थकों के स्वागत सत्कार के इंतजामों में जुट गया है। रात दिन काम चलेगा। कैपिटल पर निर्माण स्टाफ की ब्रीफिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, ट्रंप की टीम की सलाह और देखरेख में एजेंसियां वाशिंगटन में इस आयोजन की तैयारियों को पूरा करेंगी।

करीब ढाई महीने सत्ता हस्तांतरण की कवायद चलेगी, वहीं कैपिटल पर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के शपथ समारोह के लिए काम होगा। माना जा रहा है कि सत्ता के साथ-साथ कैपिटल की सीढ़ियों और नेशनल मॉल पर होने वाले समारोह को ट्रंप नया शक्ति प्रदर्शन भी बनाएंगे। रिपब्लिकन खेमे के सूत्रों के मुताबिक, नई पारी शुरू करते हुए ट्रंप शपथ समारोह को अभूतपूर्व मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) रैली बना सकते हैं। इतना ही नहीं, व्हाइट हाऊस में ट्रंप की वापसी 6 जनवरी, 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा के दोषियों के लिए राहत के दरवाजे खोल सकती है। अब ट्रंप के खिलाफ अदालतों में चल रहे मामले या तो खत्म होंगे या ठंडे बस्ते में चले जाएंगे। अदालती तारीखों के लिहाज से देखें, तो ट्रंप के खिलाफ न्यूयार्क की अदालत में हश-मनी (चुप रहने की कीमत) मामले में सजा पर फैसला 26 नवंबर को आना है। मगर बदले हालात में ट्रंप के खिलाफ केस में क्या होगा, यह अभी तय नहीं है। राष्ट्रपति को हासिल विशेषाधिकार के चलते जज केस को खत्म कर सकते हैं।  वहीं, ट्रंप के वकील इस मामले में अपील दाखिल होने तक सजा को निलंबित करने का आग्रह कर सकते हैं। ट्रंप खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के खिलाफ संवेदनशील दस्तावेजों को अपने रिसॉर्ट में रखने का मामला भी लंबित है। मगर, इस मामले में भी अब अमेरिका के भावी राष्ट्रपति पर किसी कार्रवाई की संभावना नहीं है। अमेरिका और उसकी व्यवस्था के लिए यह पहला अवसर है। इससे पहले न तो किसी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ कभी ऐसे अदालती मामले आए और न सजा के फैसलों को टालने की कोई सूरत बनी।

बदलाव की आहट शुरू 
ट्रंप के आने से दुनिया में बड़े बदलाव की आहट सुनाई देने लगी है। अमेरिका में चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने के 24 घंटे के भीतर यूरोपीय संघ के दर्जनों नेता हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जुटे। इस बैठक का एजेंडा अमेरिका में ट्रंप के नए निजाम के साथ तालमेल और यूक्रेन को मिल रही मदद जारी रखने जैसे कई मुद्दे थे। इस बैठक के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पहुंचे हैं और शुक्रवार को अनौपचारिक यूरोपीय संघ शिखर बैठक भी हो रही है।

टीम ट्रंप में भारतीय मूल के काश पटेल और विवेक के साथ मस्क का भी नाम

  •  राष्ट्रपति बनने जा रहे ट्रंप अभी फ्लोरिडा में ही हैं और उनकी टीम ने नई नियुक्तियों और चेहरों पर काम करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी व्यस्था के मुताबिक ट्रंप व उनके सहयोगियों के लिए ब्रीफिंग का सिलसिला 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा। टीम में पुराने चेहरों के बजाय कई नए चेहरे नजर आएंगे। इनमें फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो, भारतीय मूल के काश पटेल व विवेक रामास्वामी, रॉबर्ट कैनेडी जूनियर व अरबपति एलन मस्क के नाम चल रहे हैं।
  •  मस्क को लेकर तो प्रचार अभियान के दौरान खुद ट्रंप भी बोल चुके हैं। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि मस्क उनके साथ बचत मामलों को देखने के लिए सेक्रेटरी ऑफ कॉस्ट कटिंग हो सकते हैं। हालांिक सरकार में ऐसा कोई पद नहीं है। साथ ही, अरबपति मस्क भी कारोबार छोड़ सरकार में आएं, इसकी संभावना धुंधली है। लेकिन उनका दबदबा रहने की संभावना है। ट्रंप के चुनाव अभियान को टेस्ला के मालिक मस्क ने खुला समर्थन दिया था।
  •  रॉबर्ट कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य मामलों पर मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कैनेडी वैक्सीन विरोधी बयानों के लिए खूब चर्चाओं में रहे हैं।
  •  ट्रंप रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास जंग रुकवाने की बात कर चुके हैं। ऐसे में विदेश व रक्षा विभाग की भूमिका अहम होगी। पश्चिम एशिया के मोर्चे पर ट्रंप के दामाद जेरेड की भूमिका अहम हो सकती है। उन्होंने इजराइल व अरब देशों के रिश्ते सुधारने में खास भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें