फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिटल हमला : पुलिस पर कार चढ़ा हंसता रहा हमलावर, एक पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 04 Apr 2021 03:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।

सार

  • व्हाइट हाउस ने आधा झंडा झुकाया, बाइडन ने कहा दिल तोड़ने वाली घटना
  • उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हमले की निंदा की
विज्ञापन
हमलावर नोहा ग्रीन - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में कैपिटल हिल (संसद भवन की इमारत) एक बार फिर शुक्रवार को दहशत में आ गई। यहां 25 वर्षीय नोहा नामक सिरफिरे कार चालक ने पहले तो सुरक्षा बैरियर में टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी।

विज्ञापन


इसके बाद वह कार से बाहर निकला और जोर-जोर से हंसने लगा। वह हाथ में चाकू लेकर दूसरे अधिकारियों को मारने के लिए आगे बढ़ा लेकिन तब तक उसे गोली मार दी गई।

कार चढ़ाने के चलते पुलिस अधिकारी विलियम बिली इवांस की मौत हो गई जबकि दूसरा पुलिस अधिकारी घायल है और उसकी हालत स्थिर है। इवांस की मौत के बाद व्हाइट हाउस के झंडे को आधा झुका दिया गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे दिल तोड़ने वाली घटना बताते हुए कहा कि वे और पहली महिला जिल बाइडन को इस वारदात से काफी दुख पहुंचा है। इस घटना के बाद से कैपिटल भवन को बंद कर दिया गया है।

अमेरिकी कैपिटल पुलिस का कहना है कि पूरे संसद भवन को ‘बाहरी सुरक्षा खतरे के चलते’ बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है कि वे इमारतों में न तो प्रवेश कर सकते हैं और न ही बाहर जा सकते हैं। छह जनवरी को ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद संसद भवर पर यह दूसरा हमला है जिसकी एफबीआई की मदद से कैपिटल पुलिस गंभीर जांच कर रही है।

आतंकी वारदात नहीं
वाशिंगटन पुलिस ने कहा है कि यह कोई आतंकी घटना नहीं थी। वाशिंगटन पुलिस विभाग के मुखिया रॉबर्ट कोंटे ने कहा, लगता नहीं कि यह कोई आतंकी हमला था या किसी चरमपंथी संगठन द्वारा कराई गई कोई वारदात है। अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। करीब डेढ़ बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगा रहे हैं।

कमला हैरिस ने हमले की निंदा की
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पुलिस अधिकारी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, विलियम इवांस ने कैपिटल की रक्षा के लिए परम बलिदान दिया है। इवांस का परिवार और वे सभी जो उन्हें जानते थे, वे हमारे दिल और प्रार्थनाओं में हैं। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, मैं कैपिटल पुलिस, नेशनल गार्ड और बाकी सभी लोगों के लिए आभारी हूं जिन्होंने हमले से कैपिटल को बचाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें