फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लाइट बल्ब का खर्च नहीं उठा पाने से अंधेरे में बैठी है महिला, इंटरव्यू में पूछा सवाल तो सुनक ने दिया जवाब

Thu, 23 Mar 2023 03:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के प्रधानमत्री ऋषि सुनक का इंटरव्यू के दौरान एक महिला की ऐसी स्टोरी से सामना हुआ, जो आर्थिक संकट के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है, क्योंकि वह लाइट बल्ब खरीदने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमत्री ऋषि सुनक का इंटरव्यू के दौरान एक महिला की ऐसी स्टोरी से सामना हुआ, जो आर्थिक संकट के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है, क्योंकि वह लाइट बल्ब खरीदने में सक्षम नहीं है। बीबीसी ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में कार्नवाल की निक्की नाम की महिला का उदाहरण देते हुए सुनक से लीविंग कॉस्ट के बारे में सवाल किया गया। 

विज्ञापन


बीबीसी के प्रेजेंटर जोन के ने कहा, निक्की नाम की महिला केयरटेकर के रूप में काम करती हैं, उसे 10.15 पाउंड प्रति घंटे मिलते हैं। उसकी रसोई इस हफ्ते अंधेरे में है। वह रसोई के लिए लाइट बल्ब का खर्च नहीं उठा सकती, जब तक उसकी बेटी को अगले सप्ताह भुगतान नहीं मिल जाता है। वह सोशल केयर में काम कर रही है। 
 
प्रेजेंटर ने कहा, यह भरोसा करना मुश्किल है कि आप ब्रिटेन में 2023 में हैं। आप चांसलर थे, आप ट्रेजरी के मुख्य सचिव रहे हैं। अब आप प्रधानमंत्री हैं। मेरा मतलब है कि इस अर्थव्यवस्था में आपके फिंगरप्रिंट्स हैं। है ना? इस पर सुनक ने जवाब दिया, मुझे वास्तव में गर्व है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद हमने जो चीजें कीं, उनमें से एक यह थी कि हमने कहीं और कुछ कठिन फैसले लिए। उदाहरण के लिए हम जिन परिस्थितियों में हैं, उन्हें देखते हुए हमने सबसे बड़ी कंपनियों के मुनाफे पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला किया। सुनक ने कहा, हम उन परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के लिए पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम वास्तव में सोशल केयर में ज्यादा पैसे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

  
सुनक ने कहा, हम निक्की की मदद कर रहे हैं। हम हर जगह सोशल केयर में अरबों पाउंड डाल रहे हैं। इससे हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि निक्की को अच्छी तरह भुगतान किया जा सके। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि निक्की के बिजली के बिल का सरकार द्वारा ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें