फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा की पुलिस ने कहा- नदी में मिला शव भारतीय और रोमानियाई प्रवासियों की मौत से जुड़ा, जांच जारी

Sat, 29 Jul 2023 04:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

Canada: मार्च के महीने में अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में एक भारतीय परिवार समेत आठ प्रवासी नदी में डूब गए थे। इस बीच जांच में जुटे कनाडा के अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें उनमें से एक का शव मिला है।  
 
विज्ञापन
नदी में डूबे लोगों के लिए बचाव अभियान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के महीने में अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में एक भारतीय परिवार समेत आठ प्रवासी नदी में डूब गए थे। इस बीच जांच में जुटे कनाडा के अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें उनमें से एक का शव मिला है।  

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस महीने उन्हें सेंट लॉरेंस नदी में एक शव मिला था। यह केसी ओक्स का था, जो मार्च में लापता हो गया था, जब उसे आखिरी बार एक नाव का संचालन करते हुए देखा गया था। बाद में उसका शव दो प्रवासी परिवारों के शवों के पास पाया गया था। इनमं से एक परिवार भारत का था और दूसरा रोमानिया का। 
 

भारतीय मृतकों की पहचान प्रवीण चौधरी (50 वर्षीय), दक्षाबेन चौधरी (45 वर्षीय), उनकी बेटी विधि (23 वर्षीय) और बेटे मेट (20 वर्षीय) के रूप में की गई है। शवों की पहचान उनके रिश्तेदारों ने की है। ओक्स 30 साल का था जब वह 29 मार्च को गायब हो गया था। पुलिस ने बताया कि उसका शव रॉस द्वीप के पास तीन जुलाई को नदी में मिला था लेकिन पहचान की पुष्टि होने में कुछ समय लगा।
 

उसे आखिरी बार रात में एक हल्के नीचे रंग की नाव में ओंटारियों-क्यूबेक सीमा के पास कॉर्नवाल द्वीप के पूर्वी हिस्से में सेंट लॉरेंस नदी में उतरते हुए देखा गया था। उसके परिवार ने अगले दिन उसके लापता होने की सूचना दी थी। उसी दिन दो साल के बच्चे सहित छह लोगों के शव पानी में पाए गए थे। अगले दिन दो अन्य शव बरामद किए गए थे। 

पुलिस का मानना है कि ये सभी लोग सीमा पार कर अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि कोरोनर के कार्यालय ने हाल ही में ओक्स की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा, हम केसी ओक्स के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इस समय कोई और जानकारी जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि ओक्स की मौत और नाव से नदी पार कर रहे आठ विदेशी नागरिकों की मौत की जांच जारी है। ग्लोबल न्यूज कनाडा ने शुक्रवार को खबर दी कि ओक्स पर कभी भी सीमा पार करने के प्रयास के संबंध में आरोप नहीं लगाया गया लेकिन पुलिस ने अप्रैल में कहा था कि जांचकर्ताओं का मानना है कि वह आठ मृतकों से जुड़ा हुआ था। उन्होंने 6 अप्रैल को स्थानीय जलमार्गों में ओक्स की खोज को रोक दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें