फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Temple Vandalised: कनाडा में खालिस्तानियों का दुस्साहस, फिर मंदिर में की तोड़फोड़; तीसरी बार पार की हद

Mon, 21 Apr 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)

सार

भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने 'एक्स' पर कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू-कनाडाई लोग हमारे अधिकांश सिख-कनाडाई भाई-बहनों के साथ मिलकर तत्काल उठ खड़े हों और सरकार के सभी स्तरों पर अधिकारियों से तत्काल, निर्णायक कार्रवाई की मांग करें। अब चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
कनाडाई पत्रकार डेनियल बोर्डमैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडाई पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने दावा किया है कि खालिस्तानियों ने तीसरी बार हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक मंदिर में रविवार रात को तीसरी बार तोड़फोड़ की गई। सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में बोर्डमैन ने मंदिर के बाहर से एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना का विवरण दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि दो संदिग्ध लोगों ने मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं। घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है। उन्होंने एक सुरक्षा कैमरा भी चुरा लिया। बोर्डमैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं सरे में लक्ष्मी मंदिर गया था, जहां कल रात खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ की थी। यह तीसरी बार है, जब तोड़फोड़ की गई है। मैंने प्रबंधन और भक्तों से बात की और उन्हें ऐसा नहीं लगता कि पुलिस या राजनीतिक दल को इसकी कोई परवाह है।' 

हालात स्थानीय हिंदू समुदाय के लिए परेशान करने वाले
कनाडाई पत्रकार ने कनाडा के हालात को स्थानीय हिंदू समुदाय के लिए परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजनीतिक नेताओं दोनों से समर्थन नहीं मिल रहा है। मैंने मंदिर प्रबंधन से बात की। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे दो लोग आए और पूरी जगह पर आपत्तिजनक चित्र बना दिए। उन्होंने एक वीडियो कैमरा भी चुरा लिया। उन्होंने कहा कि समुदाय परेशान है और उन्हें यह भी नहीं लगता कि राजनीतिक वर्ग कुछ करने जा रहा है और उन्हें ऐसा भी नहीं लगता कि पुलिस उनके साथ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विदेशी जमीन से राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; ECI की मंशा पर जताया संदेह

वैंकूवर में रॉस गुरुद्वारा में भी तोड़फोड़
बोर्डमैन ने वैंकूवर में रॉस गुरुद्वारा में भी तोड़फोड़ की एक और घटना की सूचना दी। इस बीच कनाडाई हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ब्रिटिश कोलंबिया में लक्ष्मी नारायण मंदिर में कथित बर्बरता की निंदा की। उनकी ओर से 'एक्स' पर लिखा गया कि हम खालिस्तानी चरमपंथियों की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।  इस कृत्य का कनाडा में कोई स्थान नहीं है। हम त्वरित कार्रवाई का आग्रह करते हैं। सभी कनाडाई लोगों से नफरत के खिलाफ एकजुट होने का अनुरोध करते हैं। चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।

भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने उठाई आवाज
इससे पहले रविवार (स्थानीय समय) को ओटावा नेपियन से कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में हिंदू और सिख समुदायों से आवाज उठाने और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाओं के बाद खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करने का आग्रह किया था। आर्य ने कहा कि मंदिर की दीवारों पर भित्तिचित्र खालिस्तानी चरमपंथ के बढ़ते प्रभाव की डरावनी याद दिलाते हैं। हिंदू मंदिरों पर हमले आज भी जारी हैं। संगठित, वित्तपोषित और महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव से समर्थित खालिस्तानी तत्व बेशर्मी से अपना प्रभुत्व स्थापित कर रहे हैं और कनाडा में हिंदू आवाज को सफलतापूर्वक दबा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने फिर दोहराई गलती! हूतियों पर हमले की चैट दूसरी बार हुई लीक

'अब चुप रहना कोई विकल्प नहीं'
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने का जिक्र करते हुए कहा कि चरमपंथी समूह सिख संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं। इन खालिस्तानी चरमपंथियों ने खालिस्तान समर्थक चित्र और धमकाने की रणनीति के साथ वैंकूवर में खालसा दीवान सोसायटी (रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा) को निशाना बनाया है। आर्य ने कहा, 'अब समय आ गया है कि हिंदू-कनाडाई लोग हमारे अधिकांश सिख-कनाडाई भाई-बहनों के साथ मिलकर तत्काल उठ खड़े हों और सरकार के सभी स्तरों पर अधिकारियों से तत्काल, निर्णायक कार्रवाई की मांग करें। अब चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें