फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा सरकार ने की OWP के विस्तार की घोषणा, दो लाख से ज्यादा विदेशी श्रमिकों के परिजन भी कर सकेंगे काम

Sat, 03 Dec 2022 06:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा के आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, आज हम एक घोषणा कर रहे हैं, जो नियोक्ताओं के लिए श्रमिकों को ढूंढने और परिवारों को एक साथ रहने की राह आसान बना देगा।
विज्ञापन
कनाडा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में ओपन वर्क परमिट (ओडब्ल्यूपी) धारकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ओपन वर्क परमिट का विस्तार करने जा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि वह ओडब्ल्यूपी धारकों के परिवारों को एकसाथ रखने के लिए सभी अस्थायी विदेशी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए वर्क परमिट का विस्तार करेगी। यानी अस्थायी विदेशी कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी यहां काम कर सकेंगे। 

विज्ञापन

हालांकि, यह एक अस्थायी दो साल का उपाय है। इसे चरणबद्ध ढंग से पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए कनाडा की सरकार ने यह घोषणा की है। 

कनाडा के आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, आज हम एक घोषणा कर रहे हैं, जो नियोक्ताओं के लिए श्रमिकों को ढूंढने और परिवारों को एक साथ रहने की राह आसान बना देगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका विभाग अस्थायी विदेशी कर्मचारियों के परिजनों को वर्क परमिट दे रहा है। कनाडा परिवार के सदस्यों के लिए वर्क परमिट का विस्तार कर रहा है। 2023 से आवेदक के जीवनसाथी और बच्चे कनाडा में काम करने के पात्र होंगे। 

प्रेस को जारी एक बयान में फ्रेजर ने कहा, वर्क परमिट का विस्तार करने से नियोक्ताओं को श्रमिकों को ढूंढने में मदद मिलेगी और श्रमिकी की कमी भी दूर होगी। उन्होंने कहा, देशभर में नियोक्ता श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा इस नए उपाय से दो लाख से ज्यादा विदेशी कर्मचारियों के परिवार के सदस्य कनाडा में काम करने में सक्षम होंगे। 

सीन फ्रेजर ने आगे कहा, जिनके परिवार के सदस्य कनाडा में हैं, या देश में आने वाले हैं, वे अपने प्रियजनों के साथ रहना और काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन अस्थायी उपायों को तीन फेज में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें