फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: अमेरिका से लगे हाईवे पर ट्रकवालों ने लगाया जाम, ओंटारियो में आपातकाल घोषित

Fri, 11 Feb 2022 10:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो

सार

दूसरी तरफ अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार से उनके देश में कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में की गई ट्रक नाकेबंदी को समाप्त करने के लिए अपनी संघीय शक्तियों का उपयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
कनाडा की राजधानी ओटावा के बाद ओंटारियो में भी लगाया गया आपातकाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में कोरोनावायरस के सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ ट्रकवालों ने प्रदर्शन जारी रखा है। अपने ‘फ्रीडम कॉन्वॉय’ आंदोलन के तहत ट्रक चालकों ने विंडसर, ओंटारियो को डेट्रॉयट से जोड़ने वाले एंबेसडर ब्रिज को जाम कर रखा है। इससे दोनों देशों के बीच ऑटो कलपुर्जे और अन्य उत्पादों का परिवहन बाधित हो गया है। बताया गया है कि इसके चलते ओंटारियो में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार से उनके देश में कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में की गई ट्रक नाकेबंदी को समाप्त करने के लिए अपनी संघीय शक्तियों का उपयोग करने का आग्रह किया। 

व्हाइट हाउस ने कहा कि गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मेयरकास और परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने कनाडा में अपने समकक्षों से बात की और उनसे गतिरोध को सुलझाने में मदद करने का आग्रह किया। कनाडा के संघीय सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को विंडसर, ओटावा और कॉउट्स, अल्बर्टा भेजा जा रहा है जहां की सीमा पर भी प्रदर्शनकारियों ने नाकेबंदी की है।
विज्ञापन


संघीय सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि वे किसी भी विकल्प से इनकार नहीं कर रहे हैं। ट्रूडो ने बृहस्पतिवार देर रात को कनाडा के विपक्षी नेताओं के साथ ऑनलाइन मुलाकात की और कहा कि उन्होंने विंडसर के महापौर से बात की है। ट्रूडो ने कहा कि यह सीमा के दोनों ओर श्रमिकों और अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें