फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: पुजारी ने 'बुरी आत्मा' के अनुष्ठान के नाम पर महिला से किया उत्पीड़न, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 08:07 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कनाडा के ओशावा में एक हिंदू पुजारी को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने महिला को बुरी आत्मा का डर दिखाया कर निजी अनुष्ठान की बात कही। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के बहाने महिला का उत्पीड़न किया गया।
 
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठान के बहाने यौन उत्पीड़न के लगे आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक हिंदू पुजारी को कनाडा में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने ओंटारियो के ओशावा में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अपने धार्मिक पद का दुरुपयोग किया। डरहम क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को एक परिवार ने अमेरिका से बुलाकर एक हिंदू धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए कहा था। 

क्या है आरोप? 

विज्ञापन

डरहम क्षेत्रीय पुलिस के बयान के अनुसार, पूर्वी डिवीजन के सदस्यों ने मंगलवार, 25 अगस्त को हारमनी रोड नॉर्थ और कॉनलिन रोड ईस्ट के इलाके में यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार ने एक पुजारी को धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए बुलाया था।

आरोपी ने कथित तौर पर महिला को यह विश्वास दिलाया कि उस पर बुरी आत्मा का साया है और उसे ठीक होने के लिए एक निजी अनुष्ठान की आवश्यकता है।

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस के अनुसार, इसके बाद वह पीड़िता को एक निजी स्थान पर ले गया, जहां कथित तौर पर धार्मिक अनुष्ठान करने के बहाने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। बाद में पुलिस से संपर्क किया गया और बिना किसी घटना के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कौन है आरोपी? 
आरोपी की पहचान राजेंद्रनाथ दूदनाथ माराज (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रिचमंड हिल, न्यूयॉर्क का निवासी है। उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और उसे जमानत सुनवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को क्या आशंका है? 
डरहम क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अन्य पीड़ित भी हो सकते हैं। उन्होंने जांच के तहत आरोपी की तस्वीर जारी की है। पुलिस घटना या आरोपी से जुड़ी इसी तरह की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से पूर्वी डिवीजन आपराधिक जांच शाखा के डी/कांस्टेबल क्रोनिन से 1-888-579-1520, एक्सटेंशन 1605 पर संपर्क करने का अनुरोध कर रही है।

गुमनाम सूचनाएं डरहम रीजनल क्राइम स्टॉपर्स को 1-800-222-TIPS (8477) पर कॉल करके या उनकी वेबसाइट के माध्यम से भी दी जा सकती हैं। सूचना देने वालों को नकद इनाम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें