फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री की मां के अपार्टमेंट में लगी आग, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 28 Apr 2020 11:12 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( फाइल फोटो)
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मां मारग्रेट ट्रूडो के मांट्रियल शहर में स्थित अपार्टमेंट में आग लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


आपात प्रतिक्रिया अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है। इधर, स्थानीय मीडिया पर उनके आवास के बाहर खड़ी दमकल गाड़ियों, लंबी-लंबी सीढ़ियों वगैरह की तस्वीरें चल रही हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, रेडियो-कनाडा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पेरी ट्रूडो की विधवा पत्नी और मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मां का अस्पताल में दम घुटने की समस्या और शायद जलने के घाव का उपचार हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग पांचवें तल की छत पर लगी, जिसे बुझाने में दमकल की 70 गाड़ियों को लगाया गया। अपार्टमेंट से तीन परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें