फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; पुलिस ने क्या कहा?

Sun, 12 Jul 2026 07:24 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।

सार

कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी की की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पढ़िए रिपोर्ट-  
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाला व्यक्ति अभी फरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
टोरंटो पुलिस सेवा ने इसको सक्रिय गोलीबारी की घटना बताया। यह घटना मिडटाउन टोरंटो में साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई। सीटीवी न्यूज के अनुसार, यह हर साल आयोजित होने वाला एक लैटिन फेस्टिवल है।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने एक्स पर कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें गोली से घायल छह लोग मिले। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे इस इलाके से दूर रहें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने फिर शुरू किए हमले: बमबारी से दहला ईरान, होर्मुज में जहाज पर आईआरजीसी के हमले का बताया जवाब
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई, इसके बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें