फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर नहीं जुट पाएंगे खालिस्तानी, 100 मीटर दायरे में एकत्रित होने पर लगी रोक

Mon, 02 Dec 2024 06:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

टोरंटो के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में व्यक्तियों की सुरक्षा तथा पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए टोरंटो की एक अदालत ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब खालिस्तानी समर्थकों के मंदिर के 100 मीटर में प्रदर्शन या फिर एकत्रित होने से रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
टोरंटो लक्ष्मी नारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में लगातार से हिंदूओं मंदिरों पर हमले के बढ़ते खतरे को देखते हुए टोरंटो की एक अदालत ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके तहत खालिस्तानी समर्थकों के टोरंटो स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की 100 मीटर की परिधि में खालिस्तान समर्थकों के एकत्रिकरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


हिंदू सोसायटी ने जारी किया बयान
स्कारबोरो स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर हिंदू सांस्कृतिक सोसायटी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस ने शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक स्कारबोरो स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की। इसका उद्देश्य उक्त समय के दौरान मंदिर परिसर व व्यक्तियों की सुरक्षा तथा पवित्रता सुनिश्चित करना है।

भारतीय दूतावास ने टोरंटो पुलिस को धन्यवाद कहा
सोसायटी ने मंदिर में आयोजित भारतीय वाणिज्य दूतावास शिविर को सुविधाजनक बनाने में सहयोग के लिए टोरंटो पुलिस को भी धन्यवाद दिया। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि शिविर में 250 लोगों को जीवित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। कनाडा में हिंदू फोरम के सदस्य रवि अंदामुरी ने बताया कि पहले पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही थी, लेकिन अदालत के आदेश के बाद उसे मदद करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें