फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: बचाव पक्ष की शिकायत के बाद जज ने ज्यूरी को किया बर्खास्त, हॉकी खिलाड़ियों के यौन शोषण का है मामला

Sat, 17 May 2025 08:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

जज ने भी माना कि उन्होंने वकीलों का कोई आपत्तिजनक व्यवहार नहीं देखा, जिससे उन्हें चिंता हो, लेकिन जज का मानना है कि ज्यूरी के मन में बचाव पक्ष के वकीलों को लेकर जो नकारात्मकता है, वह मामले की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच हॉकी खिलाड़ियों द्वारा एक महिला का यौन शोषण किए जाने के मामले की सुनवाई कर रहीं जज ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई से जुड़ी ज्यूरी को बर्खास्त कर दिया। जज को बचाव पक्ष के वकीलों के व्यवहार को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद जज ने ज्यूरी को बर्खास्त कर खुद इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है। ओंटारियो सुपीरियर कोर्ट की जस्टिस मारिया कोरोसिया को शिकायत मिली थी कि बचाव पक्ष के वकील ज्यूरी को देखकर हंसे। हालांकि वकीलों ने आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन


जज ने ज्यूरी को क्यों किया बर्खास्त
जज ने भी माना कि उन्होंने वकीलों का कोई आपत्तिजनक व्यवहार नहीं देखा, जिससे उन्हें चिंता हो, लेकिन जज का मानना है कि ज्यूरी के मन में बचाव पक्ष के वकीलों को लेकर जो नकारात्मकता है, वह मामले की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जज ने ज्यूरी को बर्खास्त कर खुद सुनवाई का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि कनाडा की जूनियर हॉकी टीम के सदस्य रहे माइकल मैकलोड, डिलन ड्यूब, कार्टर हार्ट, काल फूटे और एलेक्स फॉरमेंटन पर बीते साल एक 20 वर्षीय युवती का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। ये खिलाड़ी एक वर्ल्ड जूनियर टूर्नामेंट के लिए ओंटारियो में थे। हालांकि सभी आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है। 

ये भी पढ़ें- Mir Yar Baloch: पाकिस्तान को मानते हैं वैश्विक खतरा, भारत-बलूचिस्तान मैत्री के समर्थक; भगत सिंह हैं आदर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने पीड़िता पर लगाए आरोप
पीड़ित महिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुई। महिला ने बताया कि घटना वाले दिन वह नशे में थी। बचाव पक्ष का तर्क है कि पीड़िता ने खुद अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसे इस बारे में कुछ भी याद नहीं है, लेकिन उसका तर्क है कि आरोपियों की उसकी मानसिक स्थिति को समझना चाहिए था कि वह सही हालत में नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें