फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: यूरोपीय संघ के रक्षा फंड में शामिल हुआ कनाडा, अमेरिका से बढ़ रही दूरी

Tue, 02 Dec 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बयान में कहा, 'SAFE में कनाडा की भागीदारी से सैन्य क्षमता की कमियों को दूर किया जाएगा, इससे कनाडाई निर्यातकों के लिए मार्केट का विस्तार होगा, और कनाडा में यूरोपियन रक्षा निवेश को बढ़ावा मिलेगा।'
विज्ञापन
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ रक्षा फंड में कनाडा भी शामिल हो गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कनाडा के इस कदम को सैन्य खर्च के लिए अमेरिका पर निर्भरता से दूर जाने के तौर पर देखा जा रहा है। यूरोपीय संघ के रक्षा फंड में शामिल होने के बाद कनाडा को 150 अरब यूरो का रक्षा कर्ज आसानी से मिल सकेगा। यूरोपीय संघ के इस रक्षा फंड को यूरोप के लिए सुरक्षा कार्रवाई (SAFE) के नाम से जाना जाता है। इस समूह में शामिल होने के बाद कनाडा की कंपनियों को विभिन्न रक्षा उपकरण खरीदने के लिए यूरोपीय संघ का सस्ता लोन मिल सकेगा। 
विज्ञापन


क्या है SAFE
यूरोप के लिए सुरक्षा कार्रवाई (Security Action for a Safe Europe) यूरोपीय संघ (EU) का एक वित्तीय साधन है जिसका उद्देश्य सदस्य देशों को साझा रक्षा खरीद के लिए 150 अरब यूरो तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह यूरोपीय संघ के उधार के माध्यम से वित्तपोषित किया जाएगा और इसका लक्ष्य यूरोपीय रक्षा और औद्योगिक आधार को मजबूत करना, महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देना और यूरोपीय रक्षा को मजबूत करना है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बयान में कहा, 'SAFE में कनाडा की भागीदारी से सैन्य क्षमता की कमियों को दूर किया जाएगा, इससे कनाडाई निर्यातकों के लिए मार्केट का विस्तार होगा, और कनाडा में यूरोपियन रक्षा निवेश को बढ़ावा मिलेगा।' गौरतलब है कि कनाडा पहला गैर-यूरोपीय देश है जिसे रक्षा फंड में शामिल किया गया है। मार्क कार्नी ने कहा कि इससे कनाडा और यूरोपीय देशों के रिश्तों में भी मजबूती आएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध?: जेलेंस्की का दावा- बदलाव के साथ बेहतर दिख रही ट्रंप की शांति योजना, लेकिन...
विज्ञापन


अमेरिका से दूर हो रहा कनाडा
अभी तक कनाडा के हर एक डॉलर के सैन्य खर्च में से 70 सेंट अमेरिका को जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसे साफ तौर पर कनाडा के अमेरिका पर निर्भरता कम करने के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध शुरू करने और कनाडा को अमेरिका का 51 राज्य बनाने के सुझाव से दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी खटास आई है। कनाडा के लोगों में इसे लेकर भारी नाराजगी है। कनाडा, अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू विमानों की डील की भी समीक्षा कर रहा है और अब स्वीडन से रक्षा खरीद करने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें