फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंज: ट्रंप समर्थक ने राष्ट्रपति जो बाइडन को लेट्स गो ब्रैंडन कहकर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sat, 25 Dec 2021 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्रिसमस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए क्रिसमस को बधाई दे रहे थे। इसी दौरान एक कॉलर ने उन्हें ताना मारते हुए 'लेट्स गो ब्रैंडन कह डाला। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान एक अजीब वाक्या सामने आया। एक कॉलर ने राष्ट्रपति जो बाइडन को 'लेट्स गो ब्रैंडन' कह डाला।  ट्रंप समर्थक द्वारा राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ दिया गया विवादित बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्पति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन उत्तरी अमेरिकी के एयरोस्पेस डिफेंस अधिकारियों और कुछ लोगों के बात कर रहे थे। इसी दौरान एक कॉलर ने उन्हें "लेट्स गो ब्रैंडन कह डाला। विवादित बयान देने वाले शख्स का नाम जेरेड है और वह चार बच्चों का पिता है। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अधिकारियों और बच्चों को क्रिसमस की बधाई दे रहे थे इसी दौरान जेरेड नाम के शख्स ने उन्हें गो ब्रैंडन कहा। इस पर राष्ट्रपति बाइडन ने उस शख्स से पूछा आप कहां से बोल रहे हो जिसपर उसने फोन कॉल को कट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें