फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय संवाद की पुकार

Thu, 31 Oct 2019 02:01 AM IST
देव कश्यप यूएन हिंदी समाचार
विज्ञापन
इराक में यूएन सहायता मिशन (UNAMI) की प्रमुख जिनीन हेनिस-प्लाशर्ट - फोटो : Twitter, UNAMI
विज्ञापन

इराक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत ने बुधवार को बगदाद के केंद्रीय इलाके में प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय संवाद कायम करने की अपील की है ताकि हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए त्वरित और अर्थपूर्ण कार्रवाई की पहचान हो सके। इराक में हाल के दिनों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की रिपोर्टें हैं।

विज्ञापन


इराक में यूएन सहायता मिशन (UNAMI) की प्रमुख जिनीन हेनिस-प्लाशर्ट ने बताया कि यूएन और इराक सरकार के बीच संवाद को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी चिंताओं को सुना है।

कई न्यूज रिपोर्टों के मुताबिक प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल माहदी के इस्तीफे की मांगे लगातार तेज हो रही हैं, अक्टूबर महीने में पहली बार सरकार विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत और तब से अब तक देश भर में 220 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू की परवाह ना करते हुए बेहतर सार्वजनिक सेवाओं, नौकरियों के अवसरों और भ्रष्टाचार पर रोक की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा है।
विज्ञापन


यूएन मिशन प्रमुख जिनीन हेनिस-प्लाशर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'पूरे इराकी समाज को विभाजन और हाथ पर हाथ रखकर बैठने के खतरों के प्रति एकजुट होना होगा। इराकी नागरिक एकजुट होकर साझा जमीन की तलाश कर सकते हैं जो सभी के लिए एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक है।'

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकार विरासत में मिली मुश्किलों और मौजूदा चुनौतियों को एक साल के कार्यकाल में दूर नहीं कर सकती। उन्होंने मंगलवार को जारी अपने कड़े बयान में सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हुए कहा है कि इस रास्ते पर कभी नहीं चला जा सकता और जीवन रक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने शिया समुदाय के दबदबे वाले कर्बला में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाए जाने की रिपोर्टों की निंदा की है। इस गोलीबारी में 18 लोगों के मारे जाने और और सैकड़ों के घायल होने की रिपोर्टें मिली हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों के हताहत होने से इनकार किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा

संयुक्त राष्ट्र स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार और सुरक्षाबलों से प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध तत्काल हिंसा बंद करने और उसकी रोकथाम करने की अपील की है। साथ ही ताकत का गैरकानूनी ढंग से इस्तेमाल करने के जिम्मेदार लोगों की जांच करने और उन पर मुकदमा चलाने की भी मांग की गई है।

मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि 1-9 अक्टूबर के बीच सुरक्षाबलों ने जिंदा कारतूसों, रबर बुलेट, बख्तरबंद गाड़ियों सहित अंधाधुंध आंसू गैस और पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल किया।

25 अक्टूबर के बाद से इराकी सुरक्षाबलों ने उससे पहले की तुलना में अधिक संयम का परिचय दिया है और राजधानी बगदाद में विशेष तौर पर यह नजर भी आया है। लेकिन इसके बावजूद अत्यधिक बल प्रयोग से लोगों के हताहत होने की रिपोर्टें अब भी मिल रही हैं। इराक के दक्षिणी गवर्नरेटों में कुछ बंदूकधारियों ने राजनैतिक कार्यालयों की सुरक्षा करते हुए प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई हैं।

यूएन विशेषज्ञों ने इन रिपोर्टों की तत्काल जांच कराए जाने की मांग की है, 'हमें इराकी सुरक्षा बलों और हथियारबंद गुटों द्वारा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अत्यधिक बल प्रयोग और हिंसा पर हैरानी है। यह समझ से परे है और हृदय विदारक भी कि बोलने की आजादी और शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार का इस्तेमाल करने पर इतनी क्रूर कार्रवाई की जाए।'

उन्होंने कहा कि इराक सरकार का यह उत्तरदायित्व बनता है कि शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार की रक्षा की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें