फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 सेकंड में 14 करोड़ के गहने लूटे: अमेरिका में भारतीय ज्वेलर के शोरूम में बदमाशों ने ऐसे दिया डकैती को अंजाम

Sat, 14 Mar 2026 06:55 PM IST
नवीन पारमुवाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया।

सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय मूल के ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। नकाबपोश लुटेरों ने महज 70 सेकंड के भीतर करीब 14 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने लूट लिए।
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय परिवार के ज्वेलरी शोरूम में बड़ी डकैती। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Robbery at Indian Jewelry Shop in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय परिवार के ज्वेलरी शोरूम में बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। फ्री मोंट इलाके में स्थित कुमार ज्वेलर्स शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला किया। इस पूरी वारदात को महज 70 सेकंड के अंदर अंजाम दिया गया। लुटेरों ने दुकान से करीब 1.7 मिलियन डॉलर यानी 14 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने लूट लिए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस हमले में दुकान के मालिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।



वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गाड़ियां शोरूम के बाहर आकर रुकती हैं। इनमें से करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाश निकलते हैं जिन्होंने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी। उनके हाथों में हथौड़े और बैग थे। उन्होंने दुकान में घुसते ही कांच के काउंटर तोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


70 सेकंड के अंदर फिल्मी अंदाज में हुई डकैती
जांच अधिकारियों के अनुसार, लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उन्होंने मात्र 70 सेकंड में दुकान का 75 से 80 प्रतिशत सामान बैगों में भर लिया। जब यह हमला हुआ तब दुकान के मालिक वर्मा परिवार और कर्मचारी अंदर ही थे। जान बचाने के लिए वे दुकान के पिछले हिस्से में भाग गए।

पुलिस ने पीछा कर चार बदमाशों को पकड़ा
लूट के बाद बदमाश चोरी की गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो एक गाड़ी ने रिहायशी इलाकों में 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई। बदमाशों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गलत दिशा में भी गाड़ी चलाई और कई वाहनों को ओवरटेक किया।

पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अफातुपेताइकी फासीसिला, जोस हेराडा अरागोन, एंड्रेस पलेस्टिनो और टॉम पार्कर डोनेगन के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि बदमाशों ने वारदात के लिए चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। इस वजह से पुलिस को शुरुआत में उनकी पहचान करने में काफी दिक्कत आई। गाड़ियों की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: लूट के रुपये से ऐश कर रहे थे चोर...दो गिरफ्तार, दो वारदात का खुलासा; थाना प्रभारी को किया गया था निलंबित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें