फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: हेनान प्रांत में बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत

Sat, 23 Mar 2019 10:05 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार को एक बस में आग लग जाने से 26 लोगों की मौत हो गई। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग झुलस गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जाती है।

हेनान प्रांत की 59 सीटों वाली बस में शुक्रवार शाम उस समय अचानक आग लग गई जब वह चांगदे शहर की हांशोउ काउंटी में एक राजमार्ग पर थी। बस में 53 यात्री, दो बस चालक और एक टूर गाइड था।

दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से 64 लोगों की मौत हो गई थी और 640 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें