फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बुर्के में महिलाओं की लड़ाई, गोद से गिरा बच्चा लेकिन लड़ती रही मां 

Thu, 13 Sep 2018 03:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पांच महिलाओं का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांचों महिलाएं आपस में लड़ते हुए नजर आ रही हैं। एक महिला के हाथ में बच्चा है। इसके बावजूद वह उस जमीन पर छोड़कर हाथापाई में जुटी रहती है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन महिलाओं के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हो रही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांचों महिलाएं बुर्के में किनारे से कहीं जा रही हैं। इसी बीच अचानक उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो जाता है। बात इतनी बढ़ती है कि मारपीट तक पहुंच जाती है। लड़ाई के दौरान बच्चा मां की गोद से नीचे गिर जाता है। वह उसे दोबारा गोद में लेने की कोशिश करती है और ऐसे में वह 3-4 बार नीचे गिर जाता है। इस दौरान मां लगातार लड़ाई में जुड़ी रहती है।

इस वीडियो को किसी शख्स ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। ऐसा लग रहा है कि वीडियो को रास्ते से गुजर रहे किसी यात्री ने बनाया है। सड़क किनारे लड़ती हुईं इन महिलाओं को आसपास से गुजरती हुईं गाड़ियों से कोई फर्क पड़ती हुआ नहीं दिख रहा है। वह आपस में लड़ने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें