फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulgarian Ship Rescue: बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारतीय नौसेना की हो रही तारीफ

Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुल्गारिया

सार

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपहृत बुल्गेरियाई जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों सहित 17 क्रू को बचाने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने अपने देश के अपहृत जहाज और नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताता हूं। 

विज्ञापन




इससे पहले रादेव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र में भारतीय नौसेना की कार्रवाई के लिए आभार जताया था। साथ ही बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल ने रविवार को पोस्ट साझा कर भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त किया था। इसका जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि दोस्त इसीलिए होते हैं। 

दरअसल, भारतीय नौसेना ने शनिवार को अरब सागर में 40 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद एमवी रुएन को सोमालियाई समुद्री लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराया था। एमवी रुएन का सोमालियाई लुटेरों ने पिछले साल 14 दिसंबर को अपहरण कर लिया था। 
विज्ञापन


जहाज पर तकरीबन 30 से अधिक समुद्री डाकू थे
मामले की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि अपहरण किए गए जहाज एमवी रुएन पर समुद्री डाकुओं की संख्या 30 से अधिक है। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 'समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की।  नौसेना ने कहा कि 'इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें