फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब: सऊदी शाह सलमान के भाई का 96 साल की उम्र में निधन

Mon, 29 Jul 2019 03:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस बंदर - फोटो : Social media
विज्ञापन
सऊदी अरब के शाह सलमान के भाई का रविवार को निधन हो गया और सोमवार को उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सऊदी प्रेस एजेंसी पर जारी एक संक्षिप्त बयान में शाह परिवार ने  कहा था, ‘‘महामहिम शहजादे बंदर बिन अब्दुलअजीज अल सऊद का निधन हो गया।’’ 
विज्ञापन


शाह परिवार ने कहा, ‘‘सोमवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए मक्का की ग्रांड मस्जिद में जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। शहजादे सऊदी अरब के शाह व्यवस्था के संस्थापक शाह अब्दुलअजीज के सबसे बड़े जीवित बेटे थे। शाह परिवार ने शहजादे बंदर बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की मृत्यु के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन कुछ स्थानीय मीडिया का कहना है कि वह कुछ सालों से बीमार थे।

बताया जाता है कि वह शाह परिवार अल सऊद के राजनीतिक रूप से सक्रिय सदस्य नहीं थे। इस परिवार में हजारों सदस्य हैं जिनमें चंद लोगों का ही देश पर सीधा प्रभाव है। हालांकि उनके बेटे सरकार में अहम पदों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें