फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता की कानूनी लड़ाई हारी तो आईएस में शामिल होने भागी ब्रिटिश युवती

Sat, 08 Feb 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से भागी युवती शमीमा बेगम अपनी नागरिकता बरकरार रखने की कानूनी लड़ाई हार गई। शमीमा की नागरिकता राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर निरस्त कर दी गई थी। पूर्वी लंदन के एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं 2015 में सीरिया भाग गई थीं, शमीमा भी उन्हीं में से एक थी।

विज्ञापन


वह पिछले साल सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में मिली थी और उसने घर वापस लौटने की इच्छा जताई थी।ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जाविद ने शमीमा की नागरिकता निरस्त कर दी थी, लेकिन शमीमा ने इस फैसले को विशेष आव्रजन अपील आयोग में चुनौती दी थी। शमीमा की दलील थी कि वह किसी और देश की नागरिक नहीं है और जाविद के फैसले से वह राज्यविहीन हो गई है। हालांकि आयोग ने शुक्रवार को जाविद के पक्ष में फैसला सुनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें