फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में सिख युवती की बेरहमी से हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने कैसे की आरोपी की पहचान?

Wed, 15 Jul 2026 03:39 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

लंदन के हेज इलाके में 24 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवती किरनदीप कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 44 वर्षीय डेनियल सीन जेम्स को हत्या, हत्या के प्रयास और धारदार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी लंदन के हेज इलाके में एक घर के भीतर हुए चाकू से हमले में 24 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवती किरनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि 20 वर्ष की उम्र का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि रविवार को लंदन एंबुलेंस सेवा के साथ मौके पर पहुंची पुलिस को किरनदीप कौर चाकू के गंभीर घावों के साथ मिलीं। आपातकालीन सेवाओं के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय डेनियल सीन जेम्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को विल्सडन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और धारदार हथियार रखने का आरोप तय किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा?
डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर अल्लम भंगू ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा,'यह बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना है, जिसमें एक महिला की जान चली गई और एक अन्य युवक अस्पताल में भर्ती है।'पुलिस की संवेदनाएं दोनों पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं तथा विशेषज्ञ उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं। शुरुआती जांच में आम जनता के लिए किसी व्यापक खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर भंगू ने अपील की कि जिस किसी ने भी घटना देखी हो या उसके पास जांच में मददगार कोई जानकारी हो, वह मेट्रोपॉलिटन पुलिस से संपर्क करे। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना से स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए आने वाले दिनों में इलाके में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी।

पीड़ित परिवार और घायल युवक की क्या स्थिति है?
पुलिस ने बताया कि किरनदीप कौर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और विशेषज्ञ अधिकारी उनकी सहायता कर रहे हैं। वहीं, चाकू के घावों के साथ घर के बाहर मिले 20 वर्षीय घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उसकी चोटों को फिलहाल जानलेवा नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी को कैसे पकड़ा गया?
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने संदिग्ध के हुलिये से मेल खाने वाले डेनियल सीन जेम्स को घटनास्थल के पास ही ढूंढ़ निकाला। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया।  

क्या इस हमले को एंटी-सिख हेट क्राइम से जोड़कर देखा जा रहा है?
युवती की हत्या के बाद कुछ सिख संगठनों ने आशंका जताई है कि यह हमला एंटी-सिख हेट क्राइम का मामला हो सकता है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ सप्ताह पहले दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में एक किशोर की हत्या के मामले में एक ब्रिटिश सिख युवक को दोषी ठहराया गया था।

पिछले मामले का इस घटना से क्या संबंध बताया जा रहा है?
23 वर्षीय विक्रम डिगवा को 18 वर्षीय हेनरी नोवाक की चाकू मारकर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस चर्चित मुकदमे के दौरान डिगवा ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को धार्मिक आधार पर उचित ठहराने की कोशिश की थी, जिससे व्यापक बहस छिड़ गई थी।

ये भी पढ़ें: 'पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर': अपने ही बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान, 80 हजार लोगों ने कर दी बगावत
विज्ञापन


सिख नेटवर्क के सर्वे में क्या दावा किया गया है?
सिख नेटवर्क बुधवार को ब्रिटेन की संसद में एक 'स्पॉट सर्वे' के निष्कर्ष को पेश करने जा रहा है। सर्वे के अनुसार, करीब 40 प्रतिशत प्रतिभागियों ने दावा किया कि उन्होंने हाल के समय में एंटी-सिख नफरत से जुड़े अपराधों का सामना किया है या ऐसे मामलों को अपनी आंखों से देखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें