फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कोरोना वेरिएंट: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, एक स्ट्रेन चिंता का विषय

Fri, 07 May 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने भारत में पाए गए कोरोना वायरस के तीन स्वरूपों में से एक स्वरूप को लेकर चिंता व्यक्त की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड विभाग ने कोरोना वायरस के एक भारतीय स्वरूप बी.1.617.2 को लेकर कहा है कि यह अन्य दो स्वरूपों की अपेक्षा अधिक संक्रामक है और तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के अधिकारी कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन को चिंताजनक घोषित कर सकते हैं। यह स्ट्रेन सबसे पहले भारत में पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनसार वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले हैं कि यह नया स्ट्रेन वायरस के मूल प्रकार के मुकाबले अधिक तेजी से फैलता है। कोरोना के मूल भारतीय वेरिएंट बी.1.617 का पता सबसे पहले पिछले साल अक्तूबर में चला था।

विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने इसे तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। वैज्ञानिकों ने सबसे पहले भारत में पाए गए वेरिएंट का एक प्रकार बी.1.617.2 को 'चिंता का विषय' बताया है।  कोरोना के इस स्वरूप के अलावा अब तक बी.1.617 और बी.1.617.3 पर शोध चल रहा है। पीएचई के आंकड़ों के मुताबिक, बी.1.617 के 61 नमूनों समेत कुल 500 नमूनों पर शोध किया जा रहा है।

हालांकि कुछ विशेषज्ञों का यह मानना है कि कोरोना का बी.1.617.2 स्वरूप ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार कैंट स्वरूप के मुकाबले कम संक्रामक है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात के अब तक कोई सुबूत नहीं मिले हैं जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप पर वैक्सीन काम नहीं करेगी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत में पाए गए कोरोना के स्वरूपों में स्पाइक प्रोटीन में बदलाव देखने को मिला है जिसके जरिए यह मानव कोशिकाओं से जुड़ जाता है। दरअसल, किसी भी वायरस की यह प्रकृति होती है कि वह म्यूटेट हो कर अपने रूप और अस्तित्व को बरकरार रखे। भारत में कोविड की दूसरी लहर के पीछे वायरस के इसी स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें