फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से परेशान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लगाया एक महीने का लॉकडाउन

Sun, 01 Nov 2020 03:53 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में दो दिसंबर तक लॉकडाउन लागू करने का एलान किया है। लॉकडाउन दो दिसंबर तक जारी रहेगा। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पाबंदियां लगाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जॉनसन ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ शुक्रवार को बैठक की थी।

विज्ञापन

 

यूके चांसलर ऋषि सुनक, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक, चांसलर ऑफ द डची ऑफ लैंकेस्टर माइकल गोव बैठक में उपस्थित थे। 



ऑस्ट्रिया ने मंगलवार से चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की
वहीं, ऑस्ट्रिया ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को काबू करने के मद्देनजर शनिवार को चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की जो मंगलवार से प्रभावी होगा।

आंशिक लॉकडाउन के दौरान रेस्तरां और बार चार सप्ताह के लिए बंद रहेंगे और सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य गतिविधियां भी रद्द रहेंगी। साथ ही निवासियों को रात आठ बजे के बाद घरों में ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि प्रतिबंध मंगलवार से लागू होंगे और नवंबर के अंत तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के कारण प्रभावित होने वाली कंपनियों को उनके राजस्व का 80 फीसदी भुगतान किया जाएगा लेकिन उन्हें अपने कर्मचारियों को बरकरार रखना होगा। नए प्रतिबंधों में कर्फ्यू भी शामिल है जिसके तहत ऑस्ट्रिया के लोगों को रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक घरों में ही रहना होगा।

कुर्ज ने कहा कि कर्फ्यू का मकसद यात्रा पर रोक लगाना और निजी पार्टियों को रोकना है जो वायरस के प्रसार का कारण बनती हैं।

दुनिया में 4.6 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, मृतकों का आंकड़ा 11.95 लाख से ज्यादा
दुनिया में शनिवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.6 करोड़ पार कर गया, जबकि 11.95 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। महामारी की चपेट में आए 3.33 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.15 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 83,573 मरीजों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें