फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी, पीएम जॉनसन बोले- नहीं देंगे इजाजत

Thu, 24 Oct 2019 06:41 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने साफ कर दिया है कि कश्मीर मामले को लेकर लंदन में भारत के खिलाफ पैदल मार्च निकालने के कार्यक्रम के लिए बिल्कुल भी इजाजत नहीं दी जाएगी। जॉनसन ने बुधवार को जोर देकर कहा कि रविवार को दिवाली के दिन 'तथाकथित' कश्मीर विरोध के संदर्भ में हिंसा और धमकी पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


भारतीय समुदाय ने 15 अगस्त और 3 सितंबर को भारतीय उच्चायोग के बाहर ब्रिटिश कश्मीरियों और अन्य तत्वों द्वारा इस तरह के पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मद्देनजर ब्रिटेन सरकार और लंदन के मेयर सादिक खान से बातचीत की थी।

दिनभर चलने वाला पैदल मार्च डाउनिंग स्ट्रीट के पास रिचमंड टैरेस से लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर समाप्त होने वाला है। लगभग 10,000 लोगों के इस प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका है। नई दिल्ली ने ब्रिटिश अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन


बता दें कि लंदन में भारत के खिलाफ पैदल मार्च निकालने के कार्यक्रम पर पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले लोगों से इस रैली को रद्द करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह विरोध रैली लंदन में लोगों को बांट सकती है। 

पुलिस के मुताबिक पांच से 10 हजार लोगों ने रैली निकालने की योजना बनाई है। भारतीय मूल के लंदन असेंबली सदस्य नवीन शाह के पत्र के जवाब में मेयर खान ने कहा, 'मैं दिवाली के पावन अवसर पर इस विरोध मार्च को पूरी तरह से खारिज करता हूं। इस दिन भारतीय दूतावास में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा होगा।'

मेयर सादिक खान ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब लंदनवासियों को एकजुट होने की जरूरत है, यह मार्च लोगों को आपस में बांटेगा। इस वजह से मैंने आयोजकों को बुलाकर इस रैली को रद्द करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका सिटी हॉल आफिस स्कॉटलैंड यार्ड के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार कर रहा है।      

प्रतिबंध लगाना हाथ में नहीं
विरोध रैली पर प्रतिबंध लगाने के निवेदन पर सादिक खान ने कहा कि यह शक्ति गृह सचिव के पास है, उनके पास नहीं। वह इस पत्र को गृह सचिव प्रीति पटेल, मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डिक को भी भेज रहे हैं ताकि वे इस रैली को लेकर उनकी चिंता को समझ सकें।

हिंसक घटना की याद दिलाई
नवीन शाह ने अपने पत्र बीते 15 अगस्त को भारतीय मिशन के बाहर हुई हिंसक घटना की भी याद दिलाई। उस समय ब्रिटिश पाकिस्तानी और अलगाववादी समूह के लोगों ने भारतीयों के समूह से हाथापाई करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें