फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने किया तीसरा निकाह, कहा- आखिर भरोसा करने वाला आदमी मिल गया

Fri, 23 Dec 2022 02:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

यह रेहम खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
रेहम खान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार और इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने फिर निकाह कर लिया है। ट्विटर पर इसका एलान करते हुए रेहम ने 'जस्ट मैरिड' फोटो पोस्ट की। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।" बताया गया है कि उनका निकाह पाकिस्तान के पत्रकार मिर्जा बिलाल से हुआ है। रेहम ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि यह रेहम खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया था। इससे पहले रेहम की पहली शादी 1993 में एजाज रहमान के साथ हुई थी। इस जोड़े के बीच 2005 में तलाक हुआ था। 
विज्ञापन



रेहम ने अपने निकाह से जुड़ीं कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इनमें वे और बिलाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें