फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: हिंद-प्रशांत संवाद में ब्रिटिश सांसदों ने की जी-20 की प्रशंसा, कहा- भारत से रिश्ते जरूरी

Thu, 21 Sep 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सांसद बुर्जिन वाघमार ने कश्मीर (पीओके) के एक हिस्से पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे के बारे में बात की और उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल करने पर भी जोर दिया। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने सफल जी-20 के लिए भी मोदी को बधाई दी। 
 
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश सांसद टेरीजा विलियर्स ने भारत के संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और भारत-ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों की आवश्यकता पर जोर दिया है। सांसद ने ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ते चीनी हस्तक्षेप और ग्लोबल साउथ के प्रति संतुलन की जरूरत पर भी बात की। इस मौके पर सांसद बुर्जिन वाघमार ने भी चीन से तुलना करते हुए भारत की प्रशंसा की। ब्रिटिश संसद में ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (एपीपीजी) द्वारा आयोजित ‘हिंद-प्रशांत संवाद : जम्मू कश्मीर 2019 एंड बियॉन्ड इवेंट’ में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्रिस्टीन भी शामिल थीं। उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए जी-20 में साझा घोषणा पत्र पर किए गए काम की सराहना की। सांसद बुर्जिन वाघमार ने कश्मीर (पीओके) के एक हिस्से पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे के बारे में बात की और उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल करने पर भी जोर दिया। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने सफल जी-20 के लिए भी मोदी को बधाई दी। 
विज्ञापन


फ्रांसीसी दूत ने कहा, भारत-फ्रांस रिश्ते असाधारण
भारत में नवनियुक्त फ्रांसीसी राजदूत थिएरी माथौ ने कहा है कि दोनों देशों के नेताओं ने अगले 25 वर्षों के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी की दिशा तय की है और उनकी भूमिका इस रोडमैप को मूर्त रूप देने की है। उन्होंने इतिहासकार जूल्स माइकलेट के भारत को दुनिया का मैट्रिक्स बताने को भी याद किया और भारत-फ्रांस संबंधों को समुद्र से अंतरिक्ष तक रणनीतिक बताया। मथौ ने कहा, मैं भारत आकर बेहद खुश और गौरवान्वित हूं। उन्होंने बैस्टिल दिवस पर पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को भी याद किया। 

सियासी एजेंडे के लिए भाड़े के सैनिक भर्ती कर रहा पाकिस्तान
शोध विश्लेषक लूस प्लेड ने दक्षिण एशिया में पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि वह दक्षिण एशिया में अपने हितों व सियासी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भाड़े के सैनिकों व आतंकी गुटों को खुलेआम भर्ती कर रहा है। प्लेड जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 54वें सत्र में बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तानी धरती पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी संस्थाओं की सूची में, सेना द्वारा समर्थित सबसे प्रमुख आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद हैं। आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित होने के बावजूद, वे पाकिस्तानी सेना के तत्वावधान में देश की सीमाओं के भीतर पनप रहे हैं। पाकिस्तान की सरजमीं से इन आतंकियों को विदेश में कार्रवाई के लिए अधिक मौके दिए जाते हैं। उन्होंने परिषद को बताया कि इन प्रॉक्सी ताकतों के उपयोग से मानवाधिकारों के उल्लंघन का खतरा बढ़ जाता है और मानवीय सिद्धांत कमजोर हो जाते हैं। प्लेड ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय दबाव डालता है, तो पाकिस्तान का ईमानदारी के दिखाने बजाय छल करने का इतिहास रहा है। 

भारत से मुक्त व्यापार समझौते के बहुत करीब : केमी बेडनॉक
ब्रिटिश कारोबार मंत्री केमी बेडनॉक का कहना है कि ब्रिटेन और भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बहुत करीब हैं। हालांकि, अब समझौते के सबसे मुश्किल मुद्दों पर बात होनी है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या अगले महीने ऋषि सुनक क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत जाकर एफटीए पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, तो जवाब में बेडनॉक ने कहा कि दोनों देशों ने फिलहाल ऐसी कोई समय सीमा तय नहीं की है। लेकिन, एफटीए पर 12 दौर की बातचीत हो चुकी है। अब यह बातचीत आखिरी चरण में है और जल्द नतीजे पर पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि यह जल्दबाजी का काम नहीं है, जब कोई समय सीमा तय हो जाती है, तो गड़बड़ी की संभावना रह जाती है। लिहाजा दोनों देश इसे जल्द से जल्द लेकिन बिना तनाव के अंजाम देना चाहते हैं। बता दें, इस महीने की शुरुआत में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुनक की नई दिल्ली यात्रा भी एफटीए के प्रति प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई। भारत-कनाडा के बीच गतिरोध के बीच ब्रिटेन ने दोहराया कि नई दिल्ली के साथ व्यापार वार्ता पटरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें