फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की ब्रिटिश डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने जीता मिस इंग्लैंड 2019 का खिताब

Fri, 02 Aug 2019 10:21 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भाषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम/भाषा मुखर्जी
विज्ञापन

शुक्रवार से जूनियर डॉक्टर के तौर पर अपने मेडिकल करियर की शुरुआत करने वाली एक ब्रिटिश-भारतीय डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड 2019 का खिताब जीता है। अब वह 69वीं मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो दिसंबर में आयोजित होगी। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार लंदन कर रहा है। 

विज्ञापन


नौ साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ भारत से लंदन गईं भाषा मुखर्जी इस समय 23 साल की हैं। इंग्लैंड के पूर्व-मध्य क्षेत्र में स्थित डरबी की रहने वाली भाषा ने गुरुवार की रात उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड में न्यूकासल अपॉन टाइन में मिस इंग्लैंड का खिताब जीतने के कुछ घंटे बाद ही लिंकनशायर, बॉस्टन के पिलग्रिम अस्पताल में नई नौकरी शुरू की। 

पांच भाषाओं की जानकार

भाषा ने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक की डिग्री ली है। इसके अलावा वह पांच भाषाएं बोल सकती हैं। मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता के निदेशक एंजी बीजली ने कहा, 'भाषा बहुत मेहनती हैं और कई संस्कृतियों के घर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए आदर्श उम्मीदवार हैं।'

उन्होंने कहा, 'भाषा को सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जॉगी कांग ने प्रायोजित किया था और उन्होंने डिजाइनर पुनीत ब्रांडाओ का तैयार किया हुआ रोजगोल्ड रंग का गाउन पहना था।' विजेता को 30 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी लगभग 25 लाख रुपये कीमत के उपहार मिलते हैं। इसमें मॉरीशश की एक लग्जरी यात्रा भी शामिल है। 

विज्ञापन


मुखर्जी अंग्रेजी और हिंदी के साथ बांग्ला, जर्मन और फ्रेंच भाषा बोल सकती हैं। भाषा का आईक्यू भी 146 है जो अच्छी बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करता है। मुखर्जी कहती हैं कि इस साल अपना मेडिकल फाइनल पूरा करने और मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता के बीच संतुलन बनाना काफी कठिन था। 

टैलेंट राउंड में किया भारतीय शैली का नृत्य

भाषा ने कहा, 'मैं दक्षिण-एशियाई समुदाय, अल्पसंख्यक समुदाय और डरबी का प्रतिनिधित्व कर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।' टैलेंट राउंड के दौरान भाषा ने भारतीय शैली में नृत्य प्रस्तुत किया था। वह साल 2013 से एक जेनरेशन ब्रिज प्रोजेक्ट के नाम से चैरिटी भी कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट डरबी में फन डेज और टैलेंट शो का आयोजन कराने में सहायता करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें