ब्रिटेन सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोक कदम उठाने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को हरित प्रोद्योगिकी क्षेत्र में करीब 44.08 अरब रुपये (500 मिलियन पाउंड) निवेश करने की घोषणा की।
ब्रिटिश सरकार ने बताया कि वह हरित प्रौद्योगिकियों में 500 मिलियन पाउंड (करीब 44.08 अरब रुपये) से अधिक का निवेश करेगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैपिड चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्वाइंट विकसित करने पर 400 मिलियन पाउंड ( करीब 35 अरब 26.5 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा।
इस परियोजनाओं में आगे 143 मिलियन पाउंड (करीब 12 अरब 61 करोड़ रुपये) ग्रीन प्रोजेक्ट पर निवेश किया जाएगा, जिसमें ग्रीनहाउस गैस हटाने की तकनीकें और वायु प्रदूषण को दूर करने के उपाय शामिल हैं।
इसके साथ ही सरकार वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 2040 तक पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री को समाप्त करने की भी योजना बना रही है।