फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

British Families sues Tiktok: टिकटॉक पर US में मुकदमा, माता-पिता का आरोप- बच्चों की मौत पर भी कंपनी असंवेदनशील

Sun, 09 Feb 2025 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चों के साथ जो हुआ उसकी सच्चाई का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए कंपनी को अदालत में ले जा रहे हैं। उनका मानना है कि 2022 में प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वायरल ट्रेंड में भाग लेने की बाद उनके बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के चार परिवारों ने बच्चों की मौत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बच्चों के माता-पिता का कहना है कि कंपनी को उनके दर्द से कोई सहानुभूति नहीं है और न ही घटना को लेकर कोई दया भाव ही है। टिकटॉक और इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चों के साथ जो हुआ उसकी सच्चाई का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए कंपनी को अदालत में ले जा रहे हैं। उनका मानना है कि 2022 में प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वायरल ट्रेंड में भाग लेने की बाद उनके बच्चों की मौत हो गई।

संबंधित वीडियो-हैशटैग की खोजों को अवरुद्ध किया: टिकटॉक
टिकटॉक का कहना है कि वह खतरनाक सामग्री और चुनौतियों पर रोक लगाता है। इसने उस विशेष चुनौती से संबंधित वीडियो और हैशटैग की खोजों को अवरुद्ध कर दिया है, जिनको बच्चों के माता-पिता उनकी मौत से जोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमेरिका में दायर मुकदमे में दावा किया गया है कि इसहाक केनेवन, 13, आर्ची बैटर्सबी, 12, जूलियन जूल्स स्वीनी, 14, और माइया वॉल्श, 13, की तथाकथित ब्लैकआउट चुनौती का प्रयास करते समय मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


डेलावेयर राज्य के सुपीरियर कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत
आर्ची की मां होली डांस, इसाक की मां लिसा केनेवन, जूल्स की मां एलेन रूम और माइया के पिता लियाम वॉल्श की ओर से अमेरिका स्थित सोशल मीडिया विक्टिम्स लॉ सेंटर द्वारा डेलावेयर राज्य के सुपीरियर कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। इन्होंने कंपनी पर अपने ही नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें