फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग पर चीन के नए कानून को चुनौती देगा ब्रिटेन, पीएम जॉनसन ने कहा- डरें नहीं, हम हैं ना

Thu, 04 Jun 2020 06:21 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन/हांगकांग।
विज्ञापन
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीनी संसद द्वारा हाल ही में हांगकांग पर पारित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर ब्रिटेन ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यदि चीन ने हांगकांग पर नया कानून जबरन लादने की कोशिश की तो ब्रिटेन भी अपने आव्रजन नियमों को बदलने के लिए तैयार है। हम हांगकांग के लाखों निवासियों को ब्रिटेन की नागरिकता के लिए एक संभावित रास्ता प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि 1997 में जब हांगकांग शहर चीन को सौंपा गया था तब उसे कानून के तहत छूट दी गई थी, जो शहर के बुनियादी कानून का हिस्सा है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने टाइम्स अखबार और साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के लिए लिखे एक लेख में कहा, हांगकांग के कई लोगों को अपने जीवन के उस तरीके से डर लगता है, जिसे चीन ने बरकरार रखने का संकल्प लिया है।

अगर चीन उनके डर को सही ठहराने के लिए आगे बढ़ता है, तो ब्रिटेन का अपनी जिम्मेदारी से हटना अच्छा विवेक नहीं माना जा सकता है। इसके बजाय हम अपने दायित्वों का सम्मान करेंगे और एक विकल्प प्रदान करेंगे। उन्होंने लिखा, हांगकांग में करीब साढ़े तीन लाख लोग वर्तमान में ब्रिटिश नेशनल (ओवरसीज) पासपोर्ट रखते हैं, जो छह महीने तक ब्रिटेन में बिना वीजा रहने की मंजूरी देता है। अन्य 25 लाख लोग इसके लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


आव्रजन व काम का अधिकार देंगे
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, यदि चीन अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हांगकांग में लागू करता है तो ब्रिटिश सरकार अपने आव्रजन नियमों को बदल देगी और पासपोर्ट धारी हांगकांग के किसी भी नागरिक को 12 महीने के लिए ब्रिटेन आने की अनुमति दी जाएगी। इनको आव्रजन अधिकार दिए जाएंगे जिसमें काम करने अधिकार भी शामिल है। यह उनके लिए नागरिकता का रास्ता खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें