फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ऐसी सड़क जो ना टूटेगी और ना चटकेगी, इस खास तरह के पदार्थ का है यह कमाल

Tue, 12 Nov 2019 12:45 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटेन में ऐसी सड़क बनाई जा रही है जो आमतौर पर कोलतार (डांबर) से बनने वाली सड़कों से कहीं ज्यादा मजबूत और टिकाऊ हैं। दरअसल, इन सड़कों को बनाने में ग्रैफीन नामक पदार्थ का उपयोग किया जा रहा है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इस पदार्थ को विकसित किया है।

विज्ञापन


उनका मानना है कि इसकी वजह से सड़कों पर गड्ढे नहीं होंगे और ऐसा होने से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में सड़क बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने ग्रैफीन नामक पदार्थ को इस्तेमाल किया है।

बीते वर्ष इटली में इसी पदार्थ से बनाई गई सड़क अभी तक सही सलामत है। यही कारण है कि वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे बनी सड़कें ज्यादा टिकाऊ हैं। इसके साथ ही सड़क पर गड्ढे नहीं होंगे, जिससे हादसों में कमी आएगी।

विज्ञापन

यह है वो विशेष पदार्थ

ग्रैफीन नाम का यह पदार्थ एक विशेष प्रकार कार्बन है। यह दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ है। ग्रैफीन कार्बन परमाणुओं की पहली परत होती है जो जालीदार बनावट लिए होती है। यह आम कार्बन के मुकाबले 200 गुना मजबूत होती है जिससे सड़कों पर दरार पड़ने की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में सड़क बनाने में इसका प्रयोग हो रहा है। इससे सड़क 10 दिनों में बनकर तैयार हो जाती है। सड़क को दो परतों में बनाया जाता है। परीक्षण के तौर पर बन रही इस सड़क के बनने के बाद इस पर भारी वाहनों और मौसम के प्रभाव की जांच की जाएगी।

क्या है इस पदार्थ की खासियत

इस पदार्थ की विशेषता यह है कि यह तेज गर्मी में पिघलता या चटकता नहीं और ज्यादा सर्दी के कारण इस पर दरारें भी नहीं पड़ती हैं। इसकी खोज साल 2004 में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने की थी। वैज्ञानिकों का कहना है ग्रैफीन को मिलाकर बनाया गया यह पदार्थ सड़क बनाने में आमतौर पर उपयोग में आने वाले पदार्थ से करीब 20 फीसदी अधिक महंगा है।

लेकिन लंबी समय वाली टिकाऊ क्षमता के कारण यह सस्ता पड़ेगा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर उत्पादन के बाद लागत और कमी आएगी। ग्रैफीन का इस्तेमाल एक साल पहले इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाकों की सड़कों में किया गया था। वहां परिणाम काफी उत्साहजनक थे। 

प्लास्टिक वेस्ट का भी इस्तेमाल

ऑक्सफोर्ड शायर में ग्रैफीन से बनने वाली सड़क में इस्तेमाल होने वाला डामर इटली की दो कंपनियां डायरेक्टा प्लस और इटरचिमिका विकसित कर रही हैं। इसकी लागत भी ये ही उठा रही हैं। कंपनियों का कहना है कि हम ऐसा डांबर उपलब्ध करवा रहे हैं जो सड़कों के पुनर्निमाण का विकल्प देगा।

हमारी तकनीक 20 टन प्लास्टिक रोजाना उपयोग करती है। प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल भी हम इसमें उपयोग में ला रहे हैं। प्लास्टिक से ग्रैफीन में ठंडे तापमान में जो जाली बनती है वह सड़कों को लंबे समय तक टिकाऊ रखती है।
विज्ञापन

ऐसे रहे नतीजे

इटली में इस पदार्थ का प्रयोग करने पर नतीजे काफी अच्छे रहे। वहां सालभर तक भारी वाहन चलने के बावजूद सड़कें ना तो चटकीं और ना ही उनमें दरारें पड़ीं। जबकि वहां सर्दी और गर्मी दोनों ही अपने उच्चतम स्तर पर रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें