फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: अब 40 साल तक के लोगों के लिए लग सकेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर डोज के दायरे में अब 40 साल तक के लोगों को शामिल होने की मंजूरी दी है। अभी 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी जाती है। 

विज्ञापन


प्रतिरक्षण और टीकाकरण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई) ने सरकार को सलाह दी कि घातक वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए 40 से 49 आयु वर्ग के लोगों को दूसरी खुराक के छह महीने बाद बूस्टर डोज दी जानी चाहिए।

साथ ही जेसीवीआई ने टीकाकरण पर मंत्रियों को सलाह दी कि सभी 16 और 17 वर्ष के बच्चों को फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन की दूसरी खुराक पहली खुराक के कम से कम 12 हफ्ते बाद दी जाए।
विज्ञापन


यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने पुष्टि की कि ब्रिटेन के सभी चार हिस्सों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए जेसीवीआई सलाह का पालन करेगी।

जाविद ने कहा कि हम कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं और आज मैंने प्रतिरक्षण और टीकाकरण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई) के स्वतंत्र विशेषज्ञों की सलाह को स्वीकार कर लिया है और 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर जैब की अतिरिक्त पेशकश का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें