फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सिख युवक ने किया भीड़ पर हमला, चाकू के हमले में कई घायल

Fri, 18 Aug 2023 08:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुलिस ने घटनास्थल से 20 वर्षीय एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में एक 25 वर्षीय सिख युवक को कई लोगों को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर चाकू से हमला किया। आरोपी गुरप्रीत सिंह को लंदन की यूएक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर जानबूझकर किसी को गंभीर नुकसान पहुंचाने, नुकीला हथियार रखने जैसे आरोप लगे हैं। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को 14 सितंबर को आइसलेवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, मंगलवार को साउथहॉल में भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रहीं  कुछ वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थक मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम में झगड़ा हो गया। इसी दौरान हमला हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। 

एक महिला पुलिसकर्मी भी हुई घायल
पुलिस ने घटनास्थल से 20 वर्षीय एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहें ना फैलाने की अपील की है और घटना की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस सुपरिटेंडेंट सीन लिंच का कहना है कि इस घटना से साउथहॉल के लोग और सिख समुदाय चिंतित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें